Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अफ़सरों के लिए खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग.वीडियो वायरल.!

फतेहपुर:अफ़सरों के लिए खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग.वीडियो वायरल.!
वायरल वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा व्यक्ति।

सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगों के साथ बैठकर ज़िले के उच्च प्रशासनिक अफ़सरों के लिए गाली गलौच कर रहे एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फ़तेहपुर:एक व्यक्ति ज़िले के उच्च प्रशासनिक अफ़सरों को खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर बैठकर गाली गलौच कर रहा है।गाली गलौच का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में गाली गलौच करते हुए जो व्यक्ति दिख रहा है वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही ग्राम का प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह चौहान उर्फ़ आशू बताया जा रहा है।Fatehpur news

वायरल वीडियो के अनुसार एक होटल नुमा दुकान पर कुछ लोग बैठे हुए हैं जिसमें ग्राम पंचायतों में होने वाले सरकारी कामों को लेकर चर्चा की जा रही है।इसी दौरान एक शख्स डीएम, सीडीओ से लेकर जॉइंट कमिश्नर तक के लिए भद्दी भद्दी गालियों का प्रयोग करते हुए अपनी बात कह रहा है।Hussain ganj viral video

फ़िलहाल वायरल वीडियो पर ज़िले के उच्चाधिकारियों की तरफ़ से ख़बर लिखे जाने तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।वहीं जब इस सम्बंध में थाना प्रभारी हुसैनगंज से ज़रिए दूरभाष बात की गई तो उन्होंने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।मामले की जानकारी की जा रही है।

(स्पष्टीकरण:खबर सोशल मीडिया में वायरल हुुए वीडियो के आधार पर है।वीडियो की पुष्टि युगान्तर प्रवाह नहीं करता है।)

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us