Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में सिग्नल लाल कर बेख़ौफ़ बदमाशों ने राजधानी सहित तीन ट्रेनों को लूटा..!

UP:फतेहपुर में सिग्नल लाल कर बेख़ौफ़ बदमाशों ने राजधानी सहित तीन ट्रेनों को लूटा..!
फ़ोटो साभार गूगल

बेख़ौफ़ बदमाशों ने सिग्नल फेल कर तीन एक्सप्रेस गाड़ियों को रोक दिया और लूटपाट की..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...

फतेहपुर:बीते शुक्रवार की देर रात बेख़ौफ़ बदमाशों ने तीन ट्रेनों को रोककर यात्रियों से लूटपाट की।इस सनसनीख़ेज़ वारदात को बदमाशों ने दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मलवां थाने के चखेड़ी व कुरस्तीकला के बीच अंजाम दिया।

ये भी पढ़े-यूपी:ट्रक की डबल डेकर बस से सीधी टक्कर..जिंदा जले बहुत बड़ी संख्या में लोग..!

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मलवां थाना क्षेत्र के क़ुरस्तीकला और मलवां रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशों ने दिल्ली हावड़ा रुट का सिग्नल लाल कर दिया।सिग्नल न मिल पाने की वजह से अप पटना राजधानी एक्सप्रेस, डाउन भागलपुर गरीब रथ तथा संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस मलवां थाने के चखेड़ी के पास खड़ी हो गई।इसके बाद नकाबपोश बेख़ौफ़ बदमाशो ने तीनों एक्सप्रेस ट्रेनों की बोगियों में चढ़ यात्रियों से लूटपाट की।

बताया जा रहा है कि ट्रेनों के रुकते ही असलहों से लैस बदमाश कोच में घुस आए और यात्रियों से मारपीट व लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर कई यात्रियों को पीट दिया। करीब पंद्रह मिनट तक बदमाश यात्रियों से सामान, जेवरात व नकदी की लूटने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

शनिवार को घटनास्थल पर पहुंच अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

घटना की पुष्टि करते हुए रेलवे सुरक्षा बल फतेहपुर के पोस्ट कमांडर प्रवीण सिंह ने बताया कि सिग्नल से छेड़छाड़ कर तीन ट्रेनों को रोककर कुछ लोग यात्रियों का सामान चुराकर भाग गए हैं मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियुक्तों की जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us