Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में दिल दहला देने वाली वारदात..बेटे ने बाप की पत्थर से कुचलकर की हत्या..!

UP:फतेहपुर में दिल दहला देने वाली वारदात..बेटे ने बाप की पत्थर से कुचलकर की हत्या..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के फतेहपुर ज़िले में मंगलवार देर शाम एक सनसनीख़ेज़ वारदात हो जाने से हड़कम्प मच गया...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार देर से शाम ज़िले में घटी एक सनसनीखेज वारदात से हड़कम्प मचा हुआ है।घटना जाफ़रगंज थाना क्षेत्र की है।यहां एक पुत्र ने अपने पिता की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-नलकूप आपरेटर का इस वजह से बदमाशों ने रेत दिया था गला..चार महीने बाद पकड़ में आए हत्यारे..!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इटरा गाँव निवासी पूर्व प्रधान होरीलाल यादव(60) की हत्या मंगलवार देर शाम उसके ही बेटे धमेंद्र ने घर के अंदर ईंट पत्थर से कुचलकर कर दी।जब तक आस पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते तब तक धर्मेंद्र अपने पिता को मौत के घाट उतारने के बाद मौक़े से फ़रार हो गया था।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:प्रधान पति समेत चार के विरुद्ध दर्ज हुआ रेप सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा..पुलिस जांच में जुटी..!

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उधर पुलिस की टीमें हत्यारोपी पुत्र के तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में माँ बेटी के लिए 'सिंघम' बने इस थाने के थानाध्यक्ष...कुछ देर में जा सकती थी दो जानें..!

शुरुआती मिल रही जानकारी के अनुसार घटना का कारण एक ज़मीन की बिक्री बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक होरीलाल अपनी ज़मीन को बेचने की योजना बना रहा था जिसकी जानकारी उसके लड़के धर्मेंद्र को हो गई।और उसने जमीन बेचने का विरोध किया।जिसके चलते बाप और बेटे के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।और फ़िर मंगलवार देर शाम विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र ने अपने पिता होरीलाल की ईंट पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us