Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जंगल में मिला महिला का शव..!

फतेहपुर:जंगल में मिला महिला का शव..!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल

बुधवार सुबह एक जवान महिला का शव जंगल में मिलने की सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बुधवार सुबह हथगाम थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई।महिला का शव कई दिन पुराना लग रहा है।बताया जा रहा है कि शव के कई अंगों को जंगली जानवरों द्वारा खा लिया गया है।जिसके चलते शव में बुरी तरह से सड़ांध पैदा हो गई है।शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख का तालाब किनारे मिला शव..हत्या की आशंका..!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गाँव (गंगा कटरी क्षेत्र) में बुधवार सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा।पुलिस को शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी।जिसके बाद मौके पर पहुँची थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव 28 से 30 साल उम्र के बीच की महिला का है।

ये भी पढ़े-UP Board Result 2020:कॉपियां जांचने का काम लभगभ पूरा..जून महीने की इस तारीख़ तक आ सकता है रिजल्ट..!

थाना अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।चेहरा छतिग्रस्त होने की वजह से शिनाख्त में परेशानी आ रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी पहलुओं की जाँच की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us