Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-जिंदगी की जंग हार गई फतेहपुर की 'दिशा'...रेप के बाद ज़िंदा जलाई गई थी..!

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-जिंदगी की जंग हार गई फतेहपुर की 'दिशा'...रेप के बाद ज़िंदा जलाई गई थी..!
Fatehpur news हुसैनगंज कांड

हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत एक किशोरी को बीते 14 दिसम्बर की सुबह कथित तौर पर रेप के बाद जिंदा जला दिया गया था।किशोरी बुरी तरह जलने के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती थी..गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:आखिरकार 'दिशा' अपनी जिंदगी की जंग हार गई।जिंदगी बचाने को लेकर अंत तक संघर्ष करती रही।लेक़िन वह अपनी जान बचाने में सफल नहीं हो पाई।दरिंदगी का शिकार हुई किशोरी गुरुवार सुबह इस दुनियां को छोड़ गई।और छोड़ गई अपने पीछे ढ़ेरों सवाल! (Fatehpur news rape victim died )

यह भी पढ़ें:फतेहपुर-युवा कांग्रेसी नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत..!

आपको बता दे कि बीते 14 दिसम्बर की सुबह हुसैनगंज थाना (husenganj)क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव में किशोरी को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया था।रेप के बाद जिंदा जलाने का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक युवक के ऊपर था।

यह भी पढ़ें:फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही किसी को बख्शा नहीं जाएगा-केंद्रीय मंत्री.!

बुरी तरह से झुलसी किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया था।क़रीब 95 फ़ीसदी तक जल चुकी किशोरी वेंटिलेटर पर थी।लेक़िन उसे बचाया नहीं जा सका और गुरुवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोरी की मौत की ख़बर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us