
UP:फतेहपुर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहा था एक़लाख..पुलिस ने धर लिया..!
On
यूपी के फतेहपुर में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी मात्रा में गौमांस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह।
फतेहपुर:गौवंश संरक्षण को लेकर सख़्त योगी सरकार के बावजूद ज़िले के कई थाना क्षेत्रों के अंतर्गत गौवंश की तस्करी और गौवंशो का क़त्ल बदस्तूर जारी है!
ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-महेंद्र सिंह टिकैत की महा पंचायत से आख़िर क्यों जुड़ा है किसानों का यह महादान.!

जानकारी के अनुसार ललौली (lalauli) थाना क्षेत्र के ललौली क़स्बे के सतान मोहल्ला निवासी मोहम्मद एकलाख पुत्र आफाक खान प्रतिबंधित मांस के कारोबार में लिप्त था।पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी तो मंगलवार को ललौली थाने की पुलिस टीम ने छापेमारी कर एकलाख को रंगे हांथो पकड़ लिया।अभियुक्त के पास से पुलिस ने 50 किलो गौमांस के साथ एक तराजू, 4 अदद बांट, 1 लकड़ी का टुकड़ा, 1 चाक़ू व दो नायलॉन की रस्सी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी एकलाख के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
09 Sep 2026 08:55:09
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
