Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर:पत्नी संग मिल ट्रेनों में करता था यह गलत काम..लाखों के माल सहित दोनों हुए गिरफ्तार..!

UP:फतेहपुर:पत्नी संग मिल ट्रेनों में करता था यह गलत काम..लाखों के माल सहित दोनों हुए गिरफ्तार..!
पकड़े गए अभियुक्त फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में ट्रेनों में चोरी करने वाले पति और पत्नी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है.. इनके पास से नगदी सहित क़रीब दस लाख का माल बरामद हुआ है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक व्यक्ति को जीआरपी पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना जीआरपी फतेहपुर द्वारा एक शातिर पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम अजय कश्यप पुत्र शिवबाबू निवासी विजय नगर थाना कोतवाली खागा है।जीआरपी द्वारा अभियुक्त अजय की पत्नी रोशनी कश्यप को भी गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है कि दोनों मिलकर ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के सामान को चुराते थे। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ख़ुद का गला रेत...पहुंचा अस्पताल..हैरान करने वाली वजह आई सामने..!

हाल ही में इन दोनों के द्वारा बीते 28 नवम्बर 2019 को उधमपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक महिला यात्री बिंदु उपाध्याय पत्नी अमरेंद्र उपाध्याय निवासी झलवा पीपल गाँव थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज का ट्राली बैग ट्रेन के एसी कोच से उस वक्त चोरी कर लिया गया था।जब ट्रेन खागा स्टेशन पर रुकी हुई थी।इस सम्बंध में थाना जीआरपी फतेहपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में एलआईयू अधिकारी बन धन उगाही करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा..!

गिरफ्तार हुए पति पत्नी के पास से भारी मात्रा में चोरी किए हुए सोने चांदी के आभूषण जिनकी कीमत क़रीब सात लाख रुपए और तीन लाख की नगदी बरामद हुई है।यह सारा माल उसी ट्राली बैग में था जिसको इन दोनों के द्वारा बीते 28 नवम्बर को खागा स्टेशन में खड़ी ट्रेन उधमपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस से चोरी किया गया था।

इस सम्बंध में युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभियुक्त अजय कश्यप को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।

जीआरपी पुलिस को मिला ईनाम...

इस घटना का खुलासा करते हुए चोरी के माल सहित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम को महिला यात्री बिंदु उपाध्याय (जिनका सामान चोरी हुआ था। ) द्वारा 50 हज़ार रुपए बतौर इनाम दिया गया है।युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बिंदु ने बताया कि मेरा चोरी हुआ पूरा सामान वापस मिल गया है।इसी खुसी में मैं अपनी तरफ़ से 50 हज़ार रुपए जीआरपी पुलिस को दे रही हूँ।उन्होंने घटना का खुलासा होने में खुसी जाहिर करते हुए जीआरपी पुलिस की कार्यशैली की तारीफ़ की।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us