Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर किया फर्जीवाड़ा.. एफआईआर दर्ज..!

UP:फतेहपुर में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर किया फर्जीवाड़ा.. एफआईआर दर्ज..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के फतेहपुर ज़िले में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:गाँवो के गरीबों को पक्के घर सुलभ हो सकें।इसके लिए सरकार बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता रखने वाले ग्रामीणों को आवास बनाने के लिए सरकारी धन उपलब्ध कराती है।लेक़िन इस योजना में ग्राम प्रधान और सचिव से लेकर 'ऊपर' तक भारी भ्र्ष्टाचार व्याप्त है!

ये भी पढ़े-UP:दो भाइयों ने मिलकर कर दी चचेरे भाई की हत्या..हत्यारोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा..!

भ्र्ष्टाचार का ताज़ा मामला हथगाम विकास खण्ड के मोहलिया गाँव का है।यहां के वर्तमान ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव सहित तीन लोंगो के विरुद्ध हथगाम थाने में वर्तमान सचिव द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।

क्या है पूरा मामला..

मोहलिया गाँव निवासी नियाज अहमद पुत्र एजाज़ द्वारा बीते साल के अगस्त माह में गाँव में बने एक प्रधानमंत्री आवास की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की गई थी।शिकायत कर्ता का दावा था कि गाँव के ही रहने वाले इमरान नाम के व्यक्ति द्वारा अपने  मां के नाम पर बने अभिलेखों (ज़रूरी कागजात) को ग्राम प्रधान संग मिलकर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दोबारा लेने के लिए बदल दिया गया है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर के इस मेडिकल स्टोर में बिक रहे थे ख़तरनाक नशीले इंजेक्शन..संचालक गिरफ्तार..!

शिकायत कर्ता नियाज अहमद ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इमरान की मां का नाम किश्वर जहां है जबकि उसने अभिलेखों से छेड़छाड़ कर किश्वर का नाम रफीकुन निशा कर लिया है।और रफीकुन निशा के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास की भी स्वीकृति दे दी गई है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराई।जांच में शिकायत कर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए।जिसके बाद गुरुवार को इस मामले में ग्राम प्रधान तौसीफ़ अहमद तत्कालीन सचिव अभयराज सिंह और किश्वर जहाँ के नाम पर एफआईआर दर्ज हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us