Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर-पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़ी..प्रेमी फ़रार..!

UP:फतेहपुर-पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़ी..प्रेमी फ़रार..!
फतेहपुर-हत्यारोपी पत्नी।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

यूपी के फतेहपुर ज़िले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत बीते बुधवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई..पढ़े इस खबर पर युगान्तर प्रवाह की फॉलोअप रिपोर्ट।

फतेहपुर:बुधवार की रात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गाँव निवासी यशवंत सिंह (40) की घर के अंदर ही कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी।जिस वक़्त यशवंत सिंह की हत्या हुई उस वक़्त उसकी पत्नी प्रतीक्षा सिंह भी मौजूद थी।मृतक की पत्नी ने ही रात्रि में  पुलिस को सूचना दी कि उसके पति को अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। (fatehpur murder news)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में पत्नी के साथ सो रहे पति की धारदार हथियार से हत्या.!

पुलिस को शुरुआती जांच में ही पत्नी के बयानों पर शक हुआ इसके बाद मृतक के भाई रवींद्र सिंह ने भी पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसके भाई की हत्या में उसकी पत्नी प्रतीक्षा औऱ उसके प्रेमी संग्राम सिंह का हाँथ है।

मोबाइल फ़ोन से मिले अहम सुराग...

यशवंत सिंह की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में शुरू से ही पुलिस का शक उसकी पत्नी प्रतीक्षा सिंह पर था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब प्रतीक्षा के मोबाइल को खंगाला तो उसके फ़ोन पर उसकी और उसके कथित प्रेमी संग्राम सिंह की कई आपत्तिजनक फ़ोटो मिली।इसके अलावा कॉल रिकॉर्ड में भी पुलिस को संग्राम सिंह का नम्बर मिला और कत्ल की रात भी दोनों की बातचीत हुई थी।इसके बाद पुलिस का शक यकींन में बदल गया औऱ पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म क़बूल कर लिया।पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी को जेल भेज दिया है। (fatehpur crime news)

प्रेमी फ़रार..दबिश दे रही पुलिस..

गाँव वालों ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र का रहने वाला संग्राम सिंह अक्सर मृतक यशवंत सिंह के घर आता जाता रहता था।यशवंत की तबियत ख़राब रहती थी।इसी बीच यशवंत की पत्नी प्रतीक्षा का संग्राम सिंह के साथ सम्बन्ध बन गया।लेकिन बताया जा रहा है कि,पत्नी के सम्बन्धो की भनक मृतक यशवंत को लग गई थी।जिसके चलते अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़े होते थे।इसी के चलते प्रतीक्षा और उसके प्रेमी ने यशवंत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।फ़िलहाल प्रेमी संग्राम सिंह फ़रार है।गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us