Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:रिश्तों का क़त्ल-पत्नी से छोटे भाई के नाजायज़ रिश्तों की लगी जब भनक..तो पति ने कर दी हत्या.!

फतेहपुर:रिश्तों का क़त्ल-पत्नी से छोटे भाई के नाजायज़ रिश्तों की लगी जब भनक..तो पति ने कर दी हत्या.!
प्रतीकात्मक फोटो

मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में बीते देर रात एक व्यक्ति की बेहरमी से हत्या कर दी गई..अवैध संबंधों के चलते हुई इस हत्या से इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है...पढ़े इस सनसनीखेज हत्याकांड पर युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: वो कहते हैं न जब प्यार जैसा पवित्र रिश्ता नाजायज़ रिश्तों के जाल में उलझ जाता है तो अक्सर ऐसे रिश्तों का अंत बेहद ही दर्दनाक होता है।

यह भी पढ़े:सपा नेता के भतीजे की हुई हत्या में सीसीटीवी और मोबाइल के सहारे पुलिस जांच में जुटी नज़दीकियों पर शक.!

मामला मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता मजरे कबीरपुर गाँव का है जहाँ बीते देर रात गाँव के ही शिवशरण उर्फ मुन्ना(40) ने अपने ही छोटे भाई राजेन्द्र की धारदार हथियार से हमला कर बेहरमी से हत्या कर दी।पुलिस ने हत्यारे भाई शिवशरण को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नाजायज़ रिश्ते बने कत्ल की वजह...

इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को शुरुआती जांच पड़ताल में नाजायज़ रिश्तों का ऐंगल नज़र आ रहा है।मलवां थानाध्यक्ष ने युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए बताया कि कत्ल के आरोप में गिरफ्तार मृतक राजेन्द्र के बड़े भाई शिवशरण का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई मृतक राजेन्द्र के नाजायज़ रिश्ते थे कई बार समझाने के बाद भी जब उसने मेरी पत्नी व अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध समाप्त नहीं किए तो मैंने उसकी हत्या कर दी।हालांकि इस मामले में पुलिस और भी कई बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

दोनो भाइयों को ब्याही थी दो सगी बहने...

नाजायज़ रिश्तों की भेंट चढ़ अपनी जान गवाने वाले छोटे भाई राजेन्द्र और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार बड़े भाई शिवशरण उर्फ मुन्ना की पत्नियां आपस में सगी बहने हैं। बड़े भाई शिवशरण की शादी होने के कुछ सालों बाद शिवशरण के ससुर ने अपनी छोटी बेटी की  शादी शिवशरण उर्फ मुन्ना के छोटे भाई राजेन्द्र के साथ कर दी थी।कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा है लेक़िन धीरे धीरे दोनों भाइयों के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे और इतने बिगड़ गए के बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या तक कर दी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us