Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सो रहे भाई को राखी बांधने के लिए जगाने पहुंची बहन..लेक़िन भाई को देख उड़ गए बहन के होश..खुशियां मातम में बदल चुकी थीं!

फतेहपुर:सो रहे भाई को राखी बांधने के लिए जगाने पहुंची बहन..लेक़िन भाई को देख उड़ गए बहन के होश..खुशियां मातम में बदल चुकी थीं!

किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रक्षाबन्धन के दिन एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:भाई बहन के अटूट रिश्ते औऱ प्रेम का त्योहार आज एक बहन और उसके परिवार के लिए खुशियों की जगह मातम लेकर आया।
मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां बीती रात एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली मजरा भयोखर गाँव निवासी रवि कुमार(21) पुत्र रामआसरे को आज सुबह जब उसकी बहन पिंकी राखी बांधने के लिए जगाने कमरे पहुंची तो कमरे का दृश्य देख उसके होश उड़ गए।पिंकी की चीख पुकार सुन घर के बाकी लोग भी इकठ्ठा हो गए जब सबने देखा तो रवि अपने कमरे में लगे एक बिजली के बोर्ड से चिपका हुआ था।जब तक परिजन रवि को उस बोर्ड से अलग करते तब तक उसकी करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सड़क किनारे खड़े किशोर को तेज़ रफ़्तार कार ने मारी टक्कर..मौक़े पर ही मौत!

मृतक रवि कुमार की बहन पिंकी और घर वालो का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रक्षाबंधन पर घर आया था रवि..

रवि कुमार घर से दूर रहकर बीटीसी की ट्रेनिंग कर रहा था।रक्षाबन्धन की छुट्टियों में बहन से राखी बंधवाने घर आया था।पर उसे क्या पता था कि वह रक्षाबन्धन के पहले ही बहन का साथ हमेसा हमेसा के लिए छोड़कर इस दुनियां से चला जाएगा।

ये भी पढ़े-बड़ी ख़बर:पहलू खान मॉब लिंचिंग केस में सभी आरोपी बरी..फ़िर किसने की थी पहलू खान की हत्या.?

रवि कुमार की मौत पर पूरे गाँव मे मातम पसरा हुआ है हर कोई रवि की मौत से दुःखी है।ग्रामीणों के अनुसार रवि बहुत ही होनहार और पढ़ने में भी अच्छा था।उसकी मौत से हर कोई दुःखी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us