Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:चुनावी जीत हार की बहस में अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस समर्थक की गोली मार की हत्या..!

फतेहपुर:चुनावी जीत हार की बहस में अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस समर्थक की गोली मार की हत्या..!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

ज़िले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज देर शाम एक कांग्रेसी समर्थक की गोलीमार अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर: ज़िले में बेख़ौफ़ अपराधी लगभग हर रोज हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में चूक नहीं रहे है।ज़िले में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे अपराधों से कंही न कंही ज़िले की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है।ताज़ा मामला जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के लहुरी सरांय गाँव का है।जहां गुरुवार रात करीब 9 बजे अज्ञात हमलावरों द्वारा एक मिठाई की दुकान चलाने वाले संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-ससुराल गए युवक का शव मिलने से फ़ैली सनसनी..हत्या की आशंका.!

मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के ही बुढ़वा गाँव निवासी अनुज सचान अपने पिता के साथ मिलकर लहुरी सराय गाँव में एक मिठाई की दुकान चलाते थे।अनुज सचान जो की कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थक बताए जा रहे हैं।उनकी चुनावी नतीजों की जीत हार की बहस को लेकर आज रात क़रीब 9 बजे अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मार हत्या कर दी।हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद मौक़े से फ़रार हो गए।घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने के लिए शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भारी फोर्स के साथ तैनात है।मृतक अनुज सचान अपने माता पिता की इकलौती संतान थे।इस घटना के बाद से घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us