Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:खेतों में मिली किशोरी की लाश..हत्या की आशंका..!

फतेहपुर:खेतों में मिली किशोरी की लाश..हत्या की आशंका..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

ललौली थाना क्षेत्र अनर्गत बीती रात एक किशोरी का शव खेतों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बीते देर रात ललौली थाना क्षेत्र अनर्गत बरामद हुई एक किशोरी की लाश से इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है।हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सड़क हादसे का शिकार हुई वैन..मची चीख़ पुकार..वैन में सवार थीं टीचर..कई घायल..!

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गाँव निवासी हरिश्चंद्र की 17 वर्षीय पुत्री अंतिमा देवी रविवार को खेतों में काम कर रहे अपने पिता को खाना देने गई थी।लेक़िन वह जब खेतों में नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोज चालू किया।घण्टों चली खोजबीन के बाद देर रात अंतिमा बीच रास्ते एक खेत मे मृत पाई गई।किशोरी के शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई।शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:आग का कुंड बना मकान..घर में मौजूद दो मासूमों की मौत..!

बेटी अन्तिमा की मौत से माँ शिवदेवी बहने मंजू,अंजू और भाई अर्पित व अंकित का रो रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया कि अन्तिमा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी।

घटना के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस उपाधीक्षक ने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में शव के ऊपर किसी भी तरह के चोंट के निशाने नहीं मिले हैं।हालांकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us