Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:चुनावी रंजिश में चली दो पक्षों में गोलियां..आरोपी फ़रार..!

फतेहपुर:चुनावी रंजिश में चली दो पक्षों में गोलियां..आरोपी फ़रार..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत बुधवार रात दो पक्षों में गोलियां चलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बुधवार रात ज़िले में उस वक्त सनसनी फैल गई।जब दो पक्षों के बीच अचानक गोलियां चल गई।

मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गाँव में दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया।और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।फायरिंग के चलते इलाके में सनसनी फैल गई।फ़ायरिंग की सूचना जैसे ही थरियांव पुलिस को मिली तो पुलिस के हाँथ पैर फूल गए।आनन फानन में थाना प्रभारी मौक़े पर पहुंचे।लेक़िन पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी मौक़े से फरार हो गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:वाह रे.!रेलवे पुलिस..स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को बीच रास्ते से उठा ले गई..!

युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए थरियांव थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में पुराना विवाद है।और आज उन्ही दोनों पक्षों में एक खड़ंजे के निर्माण को लेकर विवाद हो गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष से बादशाह नाम का व्यक्ति और उसके कुछ साथी हैं जबकि दूसरे पक्ष से रुआब और वर्तमान ग्राम प्रधान सोहराब हैं।थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उनके द्वारा मौक़े का मुआयना किया गया है।किसी भी पक्ष का कोई चोटिल नहीं हुआ है।आरोपी फरार हैं।उनकी तलाश जारी है।जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us