Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिरा..करंट की चपेट में आने से एक गाय सहित तीन मवेशी जिंदा जले..ग्रामीणों में फ़ैली दहशत!

फतेहपुर:जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिरा..करंट की चपेट में आने से एक गाय सहित तीन मवेशी जिंदा जले..ग्रामीणों में फ़ैली दहशत!
हाईटेंशन तार गिरने के बाद

जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर हाईटेंशन लाइट का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा जिससे आने जाने वाले राहगीरों के साथ साथ पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते आए दिन ज़िले में किसी न किसी को अपनी जान गवानी पड़ रही है।
ताजा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुँवरपुर बिंदकी रोड किनारे स्थित गाँव पैग़म्बरपुर का है जहाँ मंगलवार दोपहर ग्यारह हज़ार वोल्टेज का जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा जिसके चलते आस पास के एरिया में करंट फैल गया और आग लग गई।तार की वजह से फैले करंट की चपेट में आने से दो भैंस व एक गाय धूँ धूँ कर जल गई।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:टीजी टू पति ने जेई संग मिल बेवज़ह कर डाली घरेलू हिंसा से पीड़ित पत्नी की बदनामी..न्याय के लिए काट रही पुलिस के चक्कर.!

जब फैल गई दहशत..

तार टूटकर गिरने के बाद जिस तरह से जमीन में आग लगी हुई थी और आस पास के नजदीकी क्षेत्र में करंट फैला हुआ था उससे रोड से निकलने वाले राहगीरों के साथ साथ ग्रामीणों में भी भारी डर व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया शाह का मठ.! रशूखदार संतों के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन.!

ग्रामीणों ने लगाया जाम..

तार टूटकर गिरने से जिंदा मवेशियों के जलने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया,ग्रामीणों ने घण्टो बिंदकी फतेहपुर मार्ग को जाम कर हंगामा किया। और उन्होंने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया की बिजली विभाग के लापरवाही के चलते ही जर्जर तारो को बदला नहीं जा रहा है और हर रोज ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं।

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची बिंदकी कोतवाली की पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह से लोगो को शांत कराया और तब जाकर घण्टो चले हंगामे के बाद जाम खुल पाया।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के...
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Follow Us