Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या.!

फतेहपुर:घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या.!
फतेहपुर:बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हत्या।सांकेतिक फ़ोटो।

यूपी के फतेहपुर में बुधवार देर रात घर घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या कर दी गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे एक व्यक्ति को बुधवार देर रात हमलवारों ने गोलीमार मौत के घाट के उतार दिया।और फ़रार हो गए, परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही 9 लोगों पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।fatehpur news

ये भी पढें-UP:आधी रात को बॉयफ्रेंड से मिलने आ गई दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड..औऱ फ़िर.!

जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद निवासी प्रेमशंकर उर्फ़ मोना पुत्र विजय बहादुर अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहा था।देर रात क़रीब दो बजे के आसपास कुछ लोगों द्वारा प्रेमशंकर की गोलीमार कर हत्या कर दी गई।हत्या के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।fatehpur crime news

ये भी पढें-फतेहपुर:बिगड़े मौसम ने बढ़ाई मुसीबतें..धान की फ़सल चौपट.!

मृतक के छोटे भाई गोविंद कुमार ने थाना पुलिस को सूचना देते हुए बताया है कि उसके भाई का गांव के ही दिनेश, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, राणा, पुत्तन, महराजदीन आदि से पैसों के लेनदेन में पुराना विवाद था।बीती रात क़रीब पौने दो बजे उपरोक्त लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी है।गोली चलने की आवाज़ से मैं और मेरी माँ भी जग गई और इन सभी को लाइट की रोशनी में देख लिया जिसके बाद इन्होंने हमारी तरफ़ भी फायरिंग झोंक दी और गाली गलौच करते हुए फ़रार हो गए।fatehpur bindki murder news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड-एसपी ने की बड़ी कार्यवाही..एसओ समेत सात पुलिस कर्मी सस्पेंड.!

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिस में हत्या की गई है।नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना हो गईं हैं।एएसपी ने बताया सभी नामजद अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us