Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बच्ची को अगवाकर बलि देने वाला तांत्रिक चेले संग गिरफ्तार..नाले में मिला था बच्ची का शव!

फतेहपुर:बच्ची को अगवाकर बलि देने वाला तांत्रिक चेले संग गिरफ्तार..नाले में मिला था बच्ची का शव!
अभियुक्त तांत्रिक अपने साथी के साथ

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों बरामद हुए दो वर्षीय बच्ची के शव को मारकर फेंकने वाले हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: तांत्रिक सिद्धि के लिए भारत में नर बलि दिऐ जाने के मामले लगातार सुनने को मिलते रहे हैं।ताज़ा मामला फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है। इक्कीस मार्च को होली के दिन बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंन्दापुर गाँव से एक दो वर्षीय कंचन नाम की बच्ची घर के बाहर से खेलते खेलते आचनक ग़ायब हो गई थी।

जिसकी तलाश करते हुए परिजनों ने गुमसुदगी की रिपोर्ट कोतवाली बिंदकी में दर्ज कराई थी पुलिस द्वारा काफ़ी खोजने के बाद भी बच्ची नहीं मिली लेक़िन बीते 25 मार्च को एक बच्ची का क्षत विछत शव खजुहा पेट्रोल पंप के पास एक नाले में मिला जिसकी शिनाख्त कंचन के रूप में परिजनों ने की थी।शव को देखकर यह आशंका जताई जा रही थी कि किसी तांत्रिक द्वारा तंत्र मंत्र सिद्धि के लिए बच्ची की बलि दी गई है।

ज़िले में हुई इस ससनीखेज वारदात से बिंदकी कोतवाली पुलिस के साथ साथ ज़िले के पुलिस अफसरों के भी ऊपर अपराधी को जल्द जल्द गिरफ्तार करने का दबाव था।
पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए दिन रात एक किए हुए थी,मुखबिर की सूचनाओ पर कई स्थानों पर छापेमारी भी शुरू थी इसी दौरान 28 मार्च गुरुवार को पुलिस ने सदान बदान का पुरवा तिराहा बिंदकी बकेवर रोड थाना कोतवाली बिंदकी से एक तांत्रिक हेमराज पुत्र गुलाब व उसके चेले ननकू को गिरफ्तार कर लिया।दोनों अभियुक्तों ने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि तंत्र मंत्र की सिद्धि के लिए बच्ची को होली के दिन ही रात में मार दिया था इसके बाद शव को नाले में जाकर फेंक दिया था।दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग हुए औजार को भी बरामद कर लिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us