Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:तीन दिन पहले घर से ग़ायब हुआ था युवक..तालाब में मिला शव..!

फतेहपुर:तीन दिन पहले घर से ग़ायब हुआ था युवक..तालाब में मिला शव..!

तीन दिन पहले घर से अचानक ग़ायब हो गए युवक का शव गुरुवार की सुबह नजदीक के ही एक एक तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:तीन दिन पहले घर से बिना बताए ग़ायब हो गए युवक का शव  गुरुवार सुबह एक तालाब में मिलने से हड़कम्प मच गया।मामला अशोथर थाना क्षेत्र का है। fatehpur news

ये भी पढ़ें-Muharram 2020:मुहर्रम जुलूस को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला.!

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर क़स्बे के रहने वाला युवक सुरेश साहू (25) अपने घर से अचानक लापता हो गया था।परिजनों ने पूरे दिन युवक की तलाश की लेक़िन कोई पता नहीं चल सका।मंगलवार को परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने तलाश की लेक़िन कोई पता नहीं चल सका।इस बीच गुरुवार सुबह क़स्बे के ही एक तालाब में युवक का शव उतराता हुआ मिला। fatehpur crime news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:आठ उपनिरीक्षकों के तबादले..कई चौकी इंचार्ज बदले.!

सूचना के बाद मौक़े पर पहुँचे थाना प्रभारी आशीष सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।आशीष सिंह बताया कि "लापता युवक का शव गुरुवार को एक तालाब के पानी में उतराता हुआ पाया गया है, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है,अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें-दो से तीन होने वालें हैं अनुष्का और विराट..फ़ोटो शेयर कर दी जानकारी..!

मृतक के परिजनों की मानें तो युवक मानसिक रूप से बीमार रहता था।जिसका इलाज भी चल रहा था।फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल पाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us