
फतेहपुर:Breaking:दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर..धू-धू कर जले दोनों ट्रक..रोड पर लगा लम्बा जाम..!
On
अभी अभी ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो ट्रकों की आपस मे जोरदार भिंड़त हो गई..जिसमें दोनों ट्रकों में बुरी तरह आग लग गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर ताजा अपडेट..
फ़तेहपुर: रफ़्तार के कहर ने एक बार फ़िर कुछ लोगों को अपना निशाना बना लिया है। गुरुवार रात क़रीब सवा दस बजे बाँदा टाडा मार्ग पर दसवांमील के क़रीब दो ट्रक आपस मे टकरा गए। ट्रकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और देखते ही देखते दोनों ट्रक धूँ धूँ कर जलने लगे।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक किसी के जान जाने की ख़बर नहीं है हालांकि दोनों ट्रकों के ड्राइवर सहित कुछ लोगों के बुरी तरह झुलस जाने की सूचना मिल रही है।पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 09:38:41
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
