
फतेहपुर:शर्मनाक-चार साल की मासूम के साथ,चाचा ने किया दुष्कर्म..!
On
एक बार फ़िर रिश्ते शर्मसार हुए हैं,एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने हैवानियत की है..यह घटना ज़िले हथगाम थाना क्षेत्र की है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:हवस की भूख में अंधे हो चुके दरिंदे छोटी छोटी बच्चियों को अपना शिकार बना रहे हैं।ऐसी बच्चियां जो ठीक से अभी बोल भी नहीं सकती।लेक़िन इंसान के शक़्ल में छिपे हुए ये भेड़िए अपनी हवस को मिटाने के लिए नीचता की सारी हदें पार कर रहे हैं। (Fatehpur News)

ज़िले में घटी एक घटना से इंसानियत के साथ रिश्ते भी शर्मसार हो गए हैं।मामला हथगाम थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गाँव में रहने वाली एक चार साल की बच्ची को उसके रिश्ते के चाचा ने मूंगफली दिलाने के बहाने ले जाकर एक सुनसान जगह में दुष्कर्म किया।बच्ची जब घर आई तो उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे।

Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
