Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात हमलवार ने महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ख़ुद को भी गोली से उड़ाया..!

UP:फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात हमलवार ने महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ख़ुद को भी गोली से उड़ाया..!
Farrukhabad news

फर्रूखाबाद के क़ायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार शाम सनसनीखेज वारदात होने से हड़कम्प मच गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:रविवार की शाम ज़िले में उस वक़्त हड़कम्प मच गया।जब एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने पहले एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और फ़िर उसने स्वयं भी गोली मार ली।घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के सोतेपुर गाँव निवासी 40 वर्षीय महिला कृपान्ती देवी के पति रजनीश की 6 माह पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी।महिला के 2 पुत्र तथा एक पुत्री हैं।जिसमें पुत्री की शादी हो चुकी है। महिला कृपान्ती का जेठ महाराज सिंह किसी महिला को बाहर से अपने घर में रखने के लिए लाया था।जिसका विरोध कृपान्ती व जेठ की पत्नी करती थी।आज कृपान्ती पर दबाव बनाने के लिए महाराज सिंह अपने फुफेरे भाई भंवरपाल निवासी कुड़ा नावर थाना नयागांव जनपद एटा को बुलाया। भंवर पाल शातिर अपराधी है। दोनों ने पहले जमकर शराब पी।इसके बाद महिला कृपान्ती पर दबाव बनाने के लिए भंवर पाल महिला के घर जा धमका।

महिला से कहासुनी में भंवर पाल ने गोली मार दी।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।उसके बाद भंवरपाल गांव से पैदल ही भागने लगा। जिस पर गांव वालों ने उसे घेर लिया।तभी आगे जाकर नहर के पास खुद को भी भंवरपाल ने गोली मार ली।आनन-फानन में भंवर पाल को गंभीर हालत में सीएचसी कायमगंज लाया गया।जहां तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।मौक़े पर पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह भी पहुँचे हैं।दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पुलिस में पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us