Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:आधी रात को बॉयफ्रेंड से मिलने आ गई दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड..औऱ फ़िर.!

UP:आधी रात को बॉयफ्रेंड से मिलने आ गई दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड..औऱ फ़िर.!

यूपी के फर्रुखाबाद में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचा ली।प्रेमिका दिल्ली से भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंची थी..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:इश्क़ में तो लोग सात समंदर पार करके भी अपने प्यार से मिलने पहुँच जाते हैं ख़ैर यहाँ तो फ़ासला महज़ कुछ सौ किलोमीटर का था।मामला फर्रुखाबाद ज़िले का है जहां बुधवार को एक प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंधा है।प्रेमिका दिल्ली से फर्रुखाबाद पहुँची थी।Farrukhabad news

ये भी पढ़ें-up:बिगड़े मौसम ने बढ़ाई मुसीबतें..धान की फ़सल चौपट.!

हुआ कुछ यूं था कि जनपद के कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला गंगादरवाजा निवासी पप्पू उर्फ गांधी का पुत्र सनी कौशल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।जहाँ वह रहता था वहीं पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई धीरे से दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने साथ रहने का वादा कर लिया।लेकिन इसी बीच कोरोना ने दस्तक दी और लॉक डाउन लग लगा।शनि मजबूरन लॉकडाउन में अपने गृह नगर कायमगंज आ गया।Farrukhabad lover couple marrige in temple 

ये भी पढ़ें-UP:यूपी के दो चर्चित IPS अफ़सरों दर्ज हुई एफआईआर..लगें हैं गम्भीर आरोप.!

दोनों बिछड़ तो गए पर फोन पर दोनों की बातें होती रहीं।युवती पारुल शर्मा सनी कौशल से मिलने के लिए तड़पने लगी।युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती का विवाह कहीं दूसरी जगह तय कर दिया।जिससे युवती औऱ परेशान हो गई।और बीती रात लगभग 2:30 बजे वह दिल्ली से कायमगंज अपने प्रेमी सनी कौशल के पास आ गई।up news

ये भी पढ़ें-IPL 2020:दो गेंदों में 27 रन देकर चेन्नई के इस तेज़ गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकार्ड..!

बुधवार सुबह हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने दोनों का विवाह नगर के एक प्रतिष्ठित मंदिर में करवा दाम्पत्य जीवन की बधाई दी।शादी के बाद प्रेमी जोड़ा कायमगंज कोतवाली पहुंचा।और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज डॉ विनय प्रकाश राय ने दोनों को सुरक्षा का भरोसा दिया।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us