Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:अवैध बीज फैक्ट्री में छापा की गई सील.किसानों को लगाया जा रहा था चूना.!

फर्रुखाबाद:अवैध बीज फैक्ट्री में छापा की गई सील.किसानों को लगाया जा रहा था चूना.!
शमसाबाद:बीज फैक्ट्री को सील करते कर्मी।

शमसाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध रूप से संचालित बीज फैक्ट्री में गुरुवार को एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी ने टीम सहित छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:फर्जीवाड़ा कर लम्बे समय से संचालित हो रही बीज फैक्ट्री पर गुरुवार को एसडीएम औऱ जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी कर फैक्ट्री कर सील कर दिया।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के नगला नान गाँव में 'एप्पल क्रॉप साइंस' नाम से एक बीज फैक्ट्री संचालित हो रही थी।जिस पर गुरुवार को एसडीएम कायमगंज सुनील यादव, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने स्थानीय पुलिस बल के साथ छापा मार दिया।छापेमारी के दौरान गेंहू, तरबूज, लौकी आदि के बीज, रैपर, पैकिंग मशीन व अन्य सामान बरामद हुआ। अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिक से ज़रूरी कागजात लाइसेंस आदि दिखाने को कहा जिस पर वह नहीं दिखा सके।

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद एसडीएम ने फैक्ट्री के तीनों गेट पर ताला डलवा कर उसे सीज कर दिया।एसडीएम ने बताया कि फैक्ट्री को सीज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्यवाही..

बीज फैक्ट्री के ऊपर साल 2016 में भी कार्यवाही हो चुकी है।तब यह फैक्ट्री ओम्पा सीड कम्पनी के नाम से संचालित होती थी।उस दौरान भी फैक्ट्री के अंदर घोर अनियमता पाई गई थी जिसके बाद प्रशासन ने लखनऊ से जारी हुए लाइसेंस को कैंसल कर दिया था।

गुरुवार को फैक्ट्री के विरुद्ध की गई कार्यवाही के सम्बंध में जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस साल 2016 में ही कैंसल किया जा चुका है।फैक्ट्री मालिक से कागज़ दिखाने को कहा गया है लेक़िन वह कागज़ प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।फैक्ट्री के भीतर बीज, पैकिंग मशीन, रैपर आदि बरामद हुए हैं।जिसके चलते फैक्ट्री को सील कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us