
फर्रुखाबाद:नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास.!
On
फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गाँव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया.पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फर्रुखाबाद:नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख गांव का ही एक युवक ज़बरन घर में घुस गया।औऱ लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।इसी बीच घर में लड़की की मां घर में पहुँच गई तो आरोपी तमंचा दिखा जान से मारने की धमकी देकर फ़रार हो गया।मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र का है।farrukhabad news
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली नाबालिग लड़की अपनी माँ के साथ मंगलवार को शमसाबाद थाने पहुँचीं।पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए पीड़िता की माँ ने बताया कि गांव का ही सुनील कुमार पुत्र श्यामलाल बीती शाम क़रीब सात बजे उसके घर में घुस आया।उस वक्त बेटी घर में अकेली थी,लड़की का मुंह बंद कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।इसी बीच मैं घर के बाहर आई तो देखा आरोपी युवक तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे फ़रार हो गया।

Tags:
Related Posts
Latest News
09 Sep 2026 08:55:09
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
