Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Crime News:दामाद के सिर पर सवार हुआ ख़ून,सास ससुर को दे दी दर्दनाक मौत

Up Crime News:दामाद के सिर पर सवार हुआ ख़ून,सास ससुर को दे दी दर्दनाक मौत
Up Crime news:बिजनौर डबल मर्डर।सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के बिजनौर में डबल मर्डर (up double murder) से दहशत फैल गई है, एक दामाद ने अपने ही सास ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

Up Crime news:यूपी के बिजनौर ज़िले में शनिवार रात हुए डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।यहाँ एक दामाद ने अपने सास, ससुर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। Bijnor double murder

जानकारी के अनुसार स्योहारा नगर के चक महमूद सानी निवासी अब्दुल मलिक ने अपनी बेटी अंजुम का निकाह मुजफ्फरनगर निवासी रिजवान के साथ की थी।

शनिवार को रिजवान मायके (चक महमूद सानी) में रह रही अपनी पत्नी अंजुम से मिलने के लिए आया हुआ था।लेकिन देर रात उसने सोते वक्त सास ससुर औऱ वहीं मौजूद अपने बहनोई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में सास ससुर की तो मौक़े पर ही मौत हो गई है जबकि बहनोई बुरी तरह घायल है।

पत्नी से चल रहा था विवाद..

हत्या करने के बाद से हत्यारोपी रिजवान फरार है, बताया जा रहा है कि रिजवान की शादी क़रीब तीन साल पहले अंजुम के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था, और पत्नी अंजुम मायके में अपने पिता के साथ रहने लगी थी।घटना वाले दिन रिजवान गुस्से में आया था औऱ इतने बड़े जघन्य कांड को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, अंजुम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिख़कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us