Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बाँदा:एक हाँथ में पत्नी का कटा सिर..दूसरे में फ़रसा.सड़कों पर बेख़ौफ़ चलते हुए पहुँचा कोतवाली.!

बाँदा:एक हाँथ में पत्नी का कटा सिर..दूसरे में फ़रसा.सड़कों पर बेख़ौफ़ चलते हुए पहुँचा कोतवाली.!
बाँदा:पत्नी का कटा सिर हाँथ में लेकर जाता हत्यारा पति।

यूपी के बाँदा ज़िले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की फ़रसे से सिर काटकर हत्या कर दी और कटे हुए सिर को लेकर कोतवाली पहुँच गया..पढ़ें पूरी खबर..युगान्तर प्रवाह पर..

बाँदा:दरिंदगी, वहशीपन, हैवानियत या पागलपन कुछ भी कह लीजिए लेकिन ये शब्द भी शायद इस वारदात में कमतर ही हैं।आप सोच नहीं सकते कोई इस हद तक का भी दरिंदा हो सकता है।मामला यूपी के बाँदा ज़िले का है, जहां शुक्रवार को एक पति ने पत्नी का सिर काट हत्या कर दी और फिर कटे हुए सिर को लेकर पैदल कोतवाली पहुँच गया।घटना से पूरे इलाक़े में सनसनी फैली हुई है।Banda news

जानकारी के अनुसार बाँदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के क़स्बे में रहने वाला किन्नर यादव(35) शुक्रवार को हैवान बन गया।उसने पड़ोसी युवक के साथ पत्नी के अवैध सम्बन्धो के शक में इस वारदात को अंजाम दिया।पहले उसने पत्नी के कथित प्रेमी पर फ़रसे से हमला कर दिया कथित प्रेमी किसी तरह जान बचाकर भागा, इसके बाद किन्नर यादव ने पत्नी के ऊपर फ़रसे से प्रहार कर दिया, पत्नी ज़मीन पर गिर पड़ी तो उसने एक झटके में सिर को धड़ से अलग कर दिया।और फिर पत्नी के कटे हुए सिर को बालों से पकड़, दूसरे हाँथ में फ़रसा लेकर वह पैदल बबेरू कोतवाली की ओर बढ़ गया।दिनदहाड़े सड़को पर बेख़ौफ़ चलते हुए वह कोतवाली पहुँचा और पूरी घटना बताते हुए सरेंडर कर दिया।रास्ते में जिसने भी यह भयावह दृश्य देखा बुरी तरह सहम गया।Banda baberu husband killed his wife

कोतवाली पहुंचे आरोपी किन्नर यादव ने बताया कि उसकी पत्नी विमला का अवैध संबंध बगल में रहने वाले रवि से चल रहा था। उसने कई बार पत्नी को इस रिश्ते को तोड़ने के लिए समझाया था। फिर भी जब वह नहीं मानी तो पत्नी का सिर काट दिया है।Banda Husband cut head wife 

पड़ोसियों का कहना है कि सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ और पति किन्नर यादव फरसा लेकर पहले प्रेमी रवि पर वार करने के लिए दौड़ा। पत्नी ने जब बचाव किया तो उसने पत्नी विमला के पैर में फरसा मारा और फिर गर्दन काट दी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us