
यूपी:इंसान बना हैवान..तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म..पुलिस तलाश में जुटी!
On
यूपी के बागपत से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया..यहाँ शनिवार को एक तीन साल की बच्ची के साथ युवक दुष्कर्म करके फ़रार हो गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
बागपत:उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से पूरे प्रदेश का माहौल ख़राब है।कानून की हिफाज़त करने का जिम्मा जिस यूपी पुलिस के हांथो है वह आजकल शायद कुछ और ही करने में जुटी हुई है!
हालांकि डीजीपी द्वारा कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए मातहतों के पेंच कसे जा रहे हैं।ताज़ा मामला यूपी के बागपत ज़िले का है जहाँ पुलिस चौकी से चंद किलोमीटर की दूरी पर एक युवक तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर फ़रार हो गए है।यह सनसनीखेज वारदात शनिवार सुबह की बताई जा रही है।
परिजनों की तहरीर पर आरोपी राहुल पुत्र बृजपाल के खिलाफ पुलिस ने पोस्को एक्ट व 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
