Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya sarayu Accident: एक ही परिवार के 15 लोग सरयू में डूबे.यहाँ के रहने वाले थे

Ayodhya sarayu Accident: एक ही परिवार के 15 लोग सरयू में डूबे.यहाँ के रहने वाले थे
Ayodhya news: घटनास्थल फ़ोटो-सोशल मीडिया

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है, यहाँ सरयू नदी में स्नान कर रहे एक ही परिवार के 15 लोग डूब गए, 6 शव ख़बर लिखे जाने तक बरामद हो गए हैं. Ayodhya Sarayu river accident today News in hindi

Ayodhya sarayu accident: यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है।यहाँ सरयू नदी में स्नान कर रहे एक ही परिवार के 15 लोग डूब गए।ख़बर लिखे जाने तक 6 शव बरामद हो गए हैं, 3 को गोताखोरों ने जिंदा बचाकर बाहर निकाल लिया है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तीन लोग किसी तरह खुद से तैरकर बाहर आ गए हैं।शेष तीन की तलाश अभी तक जारी है।अनुमान है कि वह तीनों भी अब तक मौत के आगोश में समा चुके होंगें।हादसा सरयू के गुप्तार घाट पर हुआ है।ayodhya sarayu accident 15 people of same family drowned in sarayu found 6 dead bodies search continues

जानकारी के अनुसार आगरा ज़िले का रहना वाला एक परिवार शुक्रवार को अयोध्या घूमने पहुँचा था।सभी लोग सरयू नदी में स्नान कर रहे थे।इसी दौरान परिवार की दो महिलाएं तेज बहाव में चली गईं उन्हें बचाने के लिए स्नान कर रहे परिवार के बाकी लोग भी आगे चले गए औऱ सभी तेज़ बहाव में फंस गए और डूबने लगे।Sarayu accident today news

आस पास के नाविक उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे औऱ किसी तरह तीन लड़कियों को बाहर निकाला तीन पुरूष किसी तरह तैर कर बाहर आ गए।सूचना पर स्थानीय प्रशासन, जल पुलिस, डीएम, एसपी औऱ गोताखोर पहुँचे।6 लोगों को गोताखोरों ने बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।शेष तीन का अभी पता नहीं चल सका है उनकी तलाश जारी है।

हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के लिए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।औऱ अधिकारियों को मौक़े पर पहुँच राहत बचाव का निर्देश दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us