Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:विकास पर लगातार बढ़ रही इनाम की राशि..पुलिस के हाँथ लग रहे केवल गुर्गे..!

कानपुर कांड:विकास पर लगातार बढ़ रही इनाम की राशि..पुलिस के हाँथ लग रहे केवल गुर्गे..!
फरीदाबाद के एक होटल के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा ये व्यक्ति विकास दुबे बताया जा रहा है।फ़ोटो-सोशल म

विकास दुबे की खोज में लगी टीमों को अब तक सफ़लता हासिल नहीं हुई है।इस बीच शासन स्तर से विकास के ऊपर घोषित इनाम की राशि को बढ़ाकर पाँच लाख कर दिया गया है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

लखनऊ:कानपुर के बिकरु गाँव में आठ पुलिसकर्मियों को दर्दनाक मौत देने का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे घटना के छः दिन बीत जाने के बाद भी हाँथ नहीं लगा है।विकास पर लगातार इनाम की राशि बढ़ाई जा रही है।अब विकास के ऊपर घोषित इनाम की राशि ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है।हालांकि इस बीच विकास के बेहद करीबी गुर्गे लगातार एसटीएफ और पुलिस के हत्थे चढ़ते चले जा रहे हैं।बुधवार भोर पहर विकास के साथ हमेसा साथ रहने वाला और बिकरु कांड का आरोपी वांछित अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा में एसटीएफ के हांथो मुठभेड़ में मारा गया है।

ये भी पढ़े-कानपुर कांड:एसटीएफ को मिली बड़ी सफ़लता..विकास दुबे का राइट हैंड हमीरपुर में ढ़ेर..!

इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड क्रीमिनल विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आते-आते रह गया। खबर है कि वह फरीदाबाद की एक होटल में ठहरा था, लेकिन जब तक पुलिस दबिश देती, वहां से फरार हो गया। अब दिल्ली में अलर्ट किया गया है। फरीदाबाद में विकास दुबे को शरण देने के आरोप में प्रभात मिश्रा और अंकुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित विकास दुबे के ही गांव के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:घटना के बाद फतेहपुर आया था,विकास दुबे का सबसे भरोसेमंद साथी बब्बन..!

विकास दुबे के फरीदाबाद की होटल से फरार होने की कहानी भी सामने आ गई है। यहां श्री सासाराम होटल के मालिक ने पुलिस को बताया है कि बीती रात करीब 12.30 बजे दो लोग आए। उनमें से एक ने अपना नाम अंकुर बताया। पहचान पत्र मांगने पर एक पेन कार्ड दिखाया, लेकिन साफ नहीं होने के कारण होटल मालिक ने दूसरे आईडी मांगा तो दोनों वहां से भाग खड़े हुए। इसके दो घंटे बाद यूपी पुलिस वहां पहुंची।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us