Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Kushinagar Haadsa:कुशीनगर में शादी की हल्दी रस्म के दौरान दर्दनाक हादसा कुएं में गिरने से 13 की मौत औऱ कई घायल

UP Kushinagar Haadsa:कुशीनगर में शादी की हल्दी रस्म के दौरान दर्दनाक हादसा कुएं में गिरने से 13 की मौत औऱ कई घायल
इसी कुएं में हुआ है हादसा

यूपी के कुशीनगर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है.मरने वालों में सभी लड़कियां व महिलाएं हैं.हादसे पर पीएम औऱ सीएम ने दुःख जताया है.प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की मदद देने की बात कही है. Kushinagar Haadsa Latest News

Kushinagar News:यूपी के कुशीनगर में बुधवार रात शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं.एक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई औऱ कई घायल बताए जा रहें हैं.देर रात तक रेस्क्यू चलता रहा है. Kushinagar Haadsa News

हल्दी रस्म के दौरान हुआ हादसा..

जानकारी के अनुसार हादसा कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में शादी पूर्व होने वाली हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान हुआ है. इस दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए.

बताया जा रहा है कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह पूर्व, बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी. घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था.जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था.

रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए.अचानक स्लैब टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं. कुआं काफी गहरा है.कुएं में पानी भी भरा था.घटना के बाद चीख-पुकार मच गई.ग्रामीणों ने कुएं में उतर घायलों को निकाला शुरू किया.

पुलिस को भी आने में करीब एक घण्टे का समय लग गया.एक एक सभी को बाहर निकाला गया घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने 13 को मृत घोषित कर दिया.सभी की मौत डूबने से बताई जा रही है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us