Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime News: बेटी को मारकर फ़रार हुए हत्यारोपी पिता का शव पेड़ पर लटका मिला

UP Crime News: बेटी को मारकर फ़रार हुए हत्यारोपी पिता का शव पेड़ पर लटका मिला
Farrukhabad news: घटनास्थल पर जमा भीड़

यूपी के फर्रुखाबाद में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कम्प मच गया है,बेटी को मारकर फ़रार हुए हत्यारोपी पिता का शव मंगलवार की सुबह पेड़ पर लटका मिला है. Farrukhabad Crime News a father sucide after his daughter murder

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में एक सनसनीखेज वारदात घटित हुई है। सोमवार को जिस पिता ने अपनी बेटी की चाक़ू घोंपकर हत्या कर दी थी औऱ मौक़े से फ़रार हो गया था उसका शव अगले दिन यानी मंगलवार को सुबह गाँव के बाहर एक आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला है।Farrukhabad murder news

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरारजा कुली राजपुर निवासी विनोद जाटव की पुत्री शिवानी (20) का हत्यायुक्त शव सोमवार को घर में पड़ा मिला था परिजन मौके से फरार हो गए थे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पिता और पुत्री में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था शिवानी की सूचना पर डायल 112 नंबर पुलिस आई और समझा बुझाकर चली गई थी।Farrukhabad Kayamganj murder news

इसके बाद घर में शव पड़ा देखा गया।युवती के पेट में चाकू लगा हुआ था।बताया गया कि युवती कहीं अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी लेकिन पिता ने फर्रुखाबाद में शादी तय कर दी।इस पर विवाद रहता था।माँ की पहले ही मौत हो चुकी है।घर में पिता व छोटा भाई रहता था।घटना के बाद दोनों घर से फरार हो गए।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है सूचना पर सीओ कायमगंज  राजवीर सिंह गौर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने एकत्रित किए थे पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इधर मंगलवार की सुबह हत्यारोपी पिता विनोद की लाश गांव के पास आम के बाग में एक पेड़ पर फाँसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।आशंका जताई जा रही है कि पिता ने फांसी लगा ली आत्महत्या कर ली है।लोगों ने पुलिस को सूचना दी है जिसके बाद मौक़े पर पहुँचीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us