Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP ATS News : सोशल मीडिया के जरिए ISIS का एजेंट Tariq Athar नवयुवकों में भर रहा था नफरत यूपी एटीएस ने ऐसे दबोचा

UP ATS News : सोशल मीडिया के जरिए ISIS का एजेंट Tariq Athar नवयुवकों में भर रहा था नफरत यूपी एटीएस ने ऐसे दबोचा
यूपी एटीएस की गिरफ्त में ISIS का सस्पेक्टेड एजेंट मो. तारिक अतहर

यूपी एटीएस को ISIS विचारधारा में विश्वास और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये देश के लिए नफरत भरे सन्देशों को इधर से उधर शेयर करने वाले गोरखपुर के इस आतंकी शख़्स को गिरफ्तार किया है. उसके पास से आधार कार्ड, नगदी बरामद हुई हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी एटीएस ने पकड़ा गोरखपुर से आइएस की विचारधारा रखने वाले इस युवक को
  • मो तारिक अतहर नाम का युवक जेहादी विचारधारा को बढ़ाने का कर रहा कार्य
  • पूछताछ में सभी बात कबूली, अन्य नौजवानों को कर रहा था टारगेट

UP ATS Arrested ISIS Agent Tariq Athar : ISIS एक आतंकवादी संगठन है. जिसका काम है आतंकवाद को बढ़ावा देना. ऐसी मानसिकता रखने वाले शख्श मो.तारिक अतहर को गोरखपुर से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है और उससे बराबर पूछताछ की जा रही है कैसे वह राष्ट्र विरोधी सूचनाएं इधर से उधर फैलाकर व नवयुवकों के दिल मे जेहादी विचारधारा को भर रहा है और उन्हें सोशल मीडिया ग्रुपो में जोड़कर आगे बढ़ा रहा है.

जेहादी विचारधारा को बढ़ाने के लिए नवयुवकों का बनाया ग्रुप

जानकारी के मुताबिक यूपी एटीएस को गुजरात एटीएस के द्वारा सूचना मिली कि गोरखपुर का एक युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये आतंकी संगठनों के पोस्ट को शेयर करता है और जेहादी विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए नवयुवकों का ग्रुप बनाकर उन्हें एड करता है. जिससे जेहादी विचारधारा को बढ़ाया जा सके. एटीएस ने मो.तारिक अतहर नाम के शख्श को गिरफ्तार किया है.

टेलीग्राम एप पर था सक्रिय

पकड़ा गया आतंकी विचारधारा वाला शख्श मो तारिक अतहर सोशल मीडिया के कई एप पर सक्रिय है जिसमे से एक है टेलीग्राम. इस एप के जरिये राष्ट्रविरोधी कंटेंट पढ़ना व डाऊनलोड कर शेयर करना इसका कार्य है.इसका मकसद है कि नए युवकों को ग्रुपो के जरिये जेहादी विचारधारा में जोड़ा जाए जिससे उन्हें देश के बाहर ले जाया जा सके.उसे आतंकी संगठनो की बंदूकें काफी भाती हैं यह सभी बात उसने कबूली है.

आतंकी कंटेंट को पढ़ना,शेयर करना और वीडियो देखने का शौक

गोरखपुर का रहने वाला मो. तारिक अतहर जेहादी और ISIS विचारधारा से जुड़ा है. यही नहीं आईएसआईएस संगठन के बगदादी के लेख पढता है और देश विरोधी आपत्तिजनक वीडियो भी देखता है.और इन्हें शेयर भी करता था.इन लेखों और वीडियो से वह काफी प्रभावित था. यूपी एटीएस को गुजरात एटीएस से सूचना मिली थी कि जेहादी विचारधारा वाला मो तारिक अतहर गोरखपुर में है. उसकी भारत में जिहाद करने की योजना थी और यहां शरिया कानून लागू की बात कर रहा था.उसके इन सभी मंसूबो पर एटीएस ने पानी फेरते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है और एटीएस की पूछताछ में उसने सारी बातें भी कबूली है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us