
Surat road accident:सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को डम्फर ने कुचला, 15 की मौत कई घायल
On
मंगलवार तड़के गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, यहाँ एक डम्फर ने कई मजदूरों को रौंद दिया है, जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
डेस्क:गुजरात के सूरत में मंगलवार भोर पहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, यहाँ सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को डम्फर कुचलते हुए निकल गया।इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हुई है, औऱ 8 मजदूर घायल हैं।surat road accident
पीएम मोदी ने हादसे पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख की औऱ घायलों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना मंगलवार को तड़के सुबह सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के नजदीक हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत हादसे को दुखद बताया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
04 Nov 2026 08:18:04
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
