Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हैवानियत-छः साल की मासूम का रेप करने के बाद दरिंदे ने घोट दिया गला..आँखे बाहर निकलीं..!

हैवानियत-छः साल की मासूम का रेप करने के बाद दरिंदे ने घोट दिया गला..आँखे बाहर निकलीं..!
फ़ोटो साभार गूगल

राजस्थान के टोंक जिले से बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है।जहां एक छ साल की बच्ची का रेप करने के बाद दरिंदे ने मर्डर कर दिया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

क्राइम डेस्क:देश के अलग अलग हिस्सों से हर रोज आ रही दुष्कर्म की ख़बरों से समाज मे गुस्सा बढ़ता जा रहा है।लोग रेप मामलों में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-हैदराबाद रेप मर्डर कांड-उस रात हुई हैवानियत का सच सुन रूह कांप जाएगी..!

हाल ही में हैदराबाद में हुए महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि राजस्थान के टोंक ज़िले से आई एक खबर ने फ़िर से सबको झकझोर कर दिया है।यहाँ एक छः साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस ने एक छ साल की बच्ची का शव झाड़ियों में बरामद किया है।बच्ची गाँव के ही एक सरकारी विद्यालय में कक्षा 1 में पढ़ती थी।जब वह शनिवार को स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजना शुरू किया।लेक़िन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका।अगले दिन बच्ची का शव पुलिस ने झाड़ियों में बरामद किया।

दुष्कर्म के बाद हत्या..

बच्ची का शव देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि हत्या करने से पहले बच्ची के साथ रेप हुआ है।बच्ची का गला स्कूल ड्रेस के बेल्ट से इतने बेदर्दी से घोंटा गया था कि बच्ची की दोनों आंखे बाहर लटक गई थीं।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।घटना के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त रोष का माहौल व्याप्त है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us