Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अरुणाचल प्रदेश:विधायक व उनके बेटे सहित 11 लोगों की अज्ञात हमलावरों ने की नृशंस हत्या.!

अरुणाचल प्रदेश:विधायक व उनके बेटे सहित 11 लोगों की अज्ञात हमलावरों ने की नृशंस हत्या.!
फाइल फोटो- तिरोंग अबे

अरुणाचल प्रदेश में NPP पार्टी के विधायक तिरोंग अबो सहित 11 लोगों की आज सुबह उग्रवादियों ने हत्या कर दी..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

युगान्तर प्रवाह डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने एनपीपी के मौजूदा विधायक व तिरप ज़िले की खोंसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी तिरोंग अबोह और दो सुरक्षा कर्मियों सहित 11 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में मारे गए लोगों में विधायक तिरोंग आबे के बेटे भी शामिल है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-इंजीनियर हत्याकांड-ख़ुलासे के मुहाने पर खड़ी पुलिस की टीमें..लेक़िन ठेकेदार अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर.!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक तिरोंग आबे अपने बेटे व कुछ परिवारीजनों के साथ  विधानसभा क्षेत्र से वापस लौट रहे थे।जब उनका वाहन जिले के बोगापानी गांव के निकट पहुंचा तो संदिग्ध उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना में 2 पुलिस कर्मी भी मारे गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है।इसके अलावा गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी इस घटना पर ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश के विधायक श्री तिरोंग अबोह समेत 11 लोगों की क्रूरतापूर्ण हमले के बाद हत्या से बेहद दुखी हूं। जो भी लोग इस कायराना हमले के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दे कि अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव भी सम्पन्न हुए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us