Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In Kisan Andolan:सिंघु बॉर्डर पर बेरहमी से क़त्ल हाँथ पैर काट शव किसान आंदोलन मंच के पास लटकाया

Murder In Kisan Andolan:सिंघु बॉर्डर पर बेरहमी से क़त्ल हाँथ पैर काट शव किसान आंदोलन मंच के पास लटकाया
Murder In Kisan Andolan:लटकता हुआ शव (तस्वीर विचलित करने वाली है, इस लिए धूमिल किया गया)

किसान आंदोलन के प्रमुख स्थल सिंघु बॉर्डर से शुक्रवार सुबह बेहद खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं.एक व्यक्ति की लाश किसान आंदोलन मंच के पास लटकी हुई मिली.एक हाँथ औऱ पैर काटकर शव लटकाया गया था. Singhu Border Murder Latest News murder In kisan andolan

Murder In Kisan Andolan Singhu Border:शुक्रवार सुबह किसान आंदोलन के प्रमुख स्थलों में से एक सिंघु बॉर्डर से बेहद खौफनाक औऱ डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं.यहाँ एक व्यक्ति का बेरहमी से क़त्ल करने के बाद शव को आंदोलन स्थल के मंच के पास ही बैरिकेडिंग से लटका दिया गया.इतना ही नहीं घटना की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शव का एक हाँथ कलाई से काटा गया है.और एक पैर घुटनों से काट दिया गया है.कटे हुए अंगों को भी शव के पास लटका दिया गया है.घटना शुक्रवार भोर पहर क़रीब 4:30 से 5 बजे के बीच की है. Murder In Kisan Andolan Singhu Border  Latest News

जानकारी के अनुसार, सिंघु बॉर्डर पर कुंडली एरिया में कथित तौर पर निहंगों द्वारा युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई है.इतना ही नहीं हत्या के बाद मृतक का एक हाथ भी काट दिया गया.कहा जा रहा है कि निहंगों ने गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ के आरोप पर उस युवक की हत्या की है.युवक की बेरहमी से हुई हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है. Singhu border murder

सोनीपत के डीएसपी हंसराज ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ-पैर काटकर मृत लटकाया हुआ है.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की.यह हत्या किसने की फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है.इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.डीएसपी ने कहा कि वायरल वीडियो जांच का विषय है और इसे लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें चल रही हैं. Murder In Kisan AndolanSinghu Border 

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us