Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Monkeys Dogs Gang War:बंदरों औऱ कुत्तों के बीच छिड़ा गैंगवार अब तक सैकड़ों की मौत

Monkeys Dogs Gang War:बंदरों औऱ कुत्तों के बीच छिड़ा गैंगवार अब तक सैकड़ों की मौत
Monkeys Dogs Gang War: वायरल फ़ोटो

इंसानों के बीच गैंगवार की खबरें तो आपने खूब सुनी होगी.क्या कभी जानवरों के बीच गैंगवार की ख़बर आपने सुनी है,नहीं सुनी है तो ये खबर पढ़ लीजिए.बंदरों औऱ कुत्तों के बीच शुरू हुए इस खूनी संघर्ष में अब तक सैकड़ों कुत्तों की जान चली गई है. Monkeys Dogs Gangwar in Maharashtra

Monkeys Dogs Gang War News:महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है.ये ख़बर इंसानों की नहीं बल्कि जानवरों की है. दो किस्म के जानवरों के विरुद्ध आपस में खूनी संघर्ष शुरू हो गया है. जिसे एक तरह का गैंगवार कहा जा रहा है.बताया जा रहा है कि कुत्तों औऱ बंदरों के बीच शुरू हुए इस खूनी संघर्ष से स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए हैं.बंदर कुत्तों पर हमला बोलने के साथ ही इंसानों को भी निशाना बना रहे हैं. Monkey Dog Fighting In Maharashtra

मामला महाराष्ट्र के बीड़ जिले के माजलगांव का है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाँच हजार की आबादी वाले इस गाँव के लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से बंदरों औऱ कुत्तों के बीच यह खूनी संघर्ष शुरू है. ग्रामीणों की माने तो क़रीब एक महीने पहले कुत्तों के एक समूह ने बंदर के एक बच्चे को मार डाला था. जिसके बाद बंदरों की तरफ़ से यह खूनी खेल शुरू हो गया है. अब तक बंदरों द्वारा इलाक़े भर के क़रीब 200 कुत्तों को मार डाला गया है.मरने वाले कुत्तों में ज्यादातर छोटे पिल्ले हैं. Dogs Monkeys Gangwar

ग्रामीणों का कहना है कि हालत यह हो गई है कि गांव में शायद ही कोई कुत्ता बचा है.बंदरों में इतना आक्रोश है कि वे अब स्कूली बच्चों को भी निशाना बनाने लगे हैं. बंदरों के गुस्से से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो रहा है. Dogs Monkeys Fighting News

ग्रामीणों के मुताबिक बंदर कुत्तों से इतना ज़्यादा आक्रोशित हैं कि उनको कोई भी कुत्ता दिख जाता है तो उसे घेर लेते हैं फिर उसे पकड़कर खींच ले जाते हैं.कुत्तों को मार डालने के बाद उसे किसी ऊंची छत या पेड़ से नीचे फेंक देते हैं. Dogs Monkeys Gangwar

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us