Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

विकास दुबे कांड:ख़ुशी दुबे को जेल में रखना पुलिस को पड़ेगा भारी..यह है वजह.!

विकास दुबे कांड:ख़ुशी दुबे को जेल में रखना पुलिस को पड़ेगा भारी..यह है वजह.!
फ़ाइल फ़ोटो

एनकाउंटर के मारे गए विकास दुबे के साथी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे इस वक्त जेल में है..लेकिन खुशी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

कानपुर:विकास दुबे मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहें हैं।बिकरु गाँव में घटी रूह कंपा देने वाली घटना के बाद विकास दुबे के ख़ास गुर्गे अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।उसकी पत्नी ख़ुशी दुबे को भी घटना के बाद गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।ख़ुशी और अमर की शादी बिकरु कांड के दो रोज पहले ही हुई थी।ख़ुशी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर लगातार गम्भीर आरोप लग रहें हैं।ख़ुशी की उम्र को लेकर भी सवाल उठे थे।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:जोरदार बारिश में ढ़हा मकान..माँ बेटी की मौत..दो बच्चे घायल..!

अब इस मामले में जो खुलासा हुआ है वह पुलिस की मुसीबतें बढ़ा सकता है।कानपुर देहात के किशोर न्याय बोर्ड ने ख़ुशी दुबे को नाबालिग माना है।घटना के वक़्त ख़ुशी की उम्र 16 साल 10 महीने और 12 दिन थी।ऐसे में खुशी को गिरफ़्तार कर सीधे जेल में रखना कानूनी रूप से ग़लत है।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में दो दर्जन नए पाज़िटिव..एक्टिव केसों की संख्या तीन सौ के क़रीब.!

खुशी दुबे के वकील का कहना है कि पुलिस ने तथ्यों को छिपाकर ग़लत तरीक़े से गिरफ्तारी की है।हमने कोर्ट में ख़ुशी के नाबालिग होने के सबूत कोर्ट में पेश किए थे जिसकी जाँच कोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड को सौंपी थी।वक़ील ने कहा कि अब हम कोर्ट में ख़ुशी की जमानत के लिए अप्लाई करेंगे। amar dubey khushi dube news

उल्लेखनीय है कि खुशी और अमर की शादी बिकरु कांड से दो दिन पहले ही हुई थी।घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ख़ुशी को गिरफ्तार कर लिया था।फ़िलहाल ख़ुशी जेल में ही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us