Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

जम्मू कश्मीर:अमरनाथ यात्रा पर आतंकी संकट,एलर्ट जारी..यात्रा पर रोक!

जम्मू कश्मीर:अमरनाथ यात्रा पर आतंकी संकट,एलर्ट जारी..यात्रा पर रोक!
फ़ोटो सोशल मीडिया

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी बड़े आतंकी हमले की फ़िराक में है।जिसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को लग गई है।हमले को लेकर एलर्ट जारी किया गया है और यात्रा पर रोक लगा दी गई है...पढें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के आतंकी अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहे थे। संभावित खतरे और आतंकी हमले को देखते हुए राज्य सरकार ने ए़़डवाइजरी जारी कर यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी है और यात्रियों को वापस जाने की हिदायत दे दी गई है।

दरअसल, सुरक्षा बलों को अमरनाथ यात्रा के रूट पर सर्च ऑपरेशन के दौरान स्नाइपर राइफल मिली है, जिसके बाद यात्रा रोकने का फैसला किया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी सुरक्षा एडवाइजरी में कहा गया है कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमलों के इनपुट मिलने और कश्मीर की सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी में तत्काल प्रभाव से सभी तरह की यात्रा पर रोक लगाई जा रही है। अमरनाथ यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा को तुरंत खत्म करें और जितनी जल्दी हो सके घाटी को छोड़ दें।

ये भी पढ़े-पत्रकार रवीश कुमार को मिला एशिया का नोबेल कहा जाने वाला प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे अवार्ड।

ग़ौरतलब है कि इससे पहले खराब मौसम की वजह से यात्रा 4 अगस्त तक रोक दी गई थी।
शुक्रवार को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले दिनों पकड़े गए कुछ आतंकियों और उनके ठिकानों से मिले गोला-बारूद से साफ हो चुका है कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, सीमा पर स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ की कोशिशों को हमने विफल किया है। आतंकियों से पूछताछ में पाक सेना के द्वारा बिछाई लैंडमाइन के बारे में जानकारी मिली है। ज्यादातर पकड़े गए आतंकी आईईडी तैयार करने के जानकार थे। पाक सेना के कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ले.जनरल ढिल्लन ने बताया कि कश्मीर में आतंकवाद को लेकर हुए विश्लेषण में सामने आया है कि 'हथियार उठाने वाले 93 लोग ऐसे हैं, जो पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। इसलिए सभी माताओं से अपील है कि आज आपका बच्चा 500 रुपए के लिए सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकेगा, लेकिन कल वो आतंकी बन जाएगा।' जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 4 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है। यात्रा के मार्ग में सुरक्षा के लिए तैनात कुछ जवान भी दूसरी जगह भेजे जा रहे हैं। सरकार ने खराब मौसम को इसकी वजह बताया था। हालांकि, मौसम विभाग ने ऐसे किसी बड़े बदलाव का पूर्वानुमान नहीं लगाया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us