Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हैदराबाद रेप मर्डर कांड-उस रात हुई हैवानियत का सच सुन रूह कांप जाएगी..!

हैदराबाद रेप मर्डर कांड-उस रात हुई हैवानियत का सच सुन रूह कांप जाएगी..!
फ़ाइल फ़ोटो महिला डॉक्टर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

क्राइम डेस्क:हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से पूरे देश में घटना को लेकर गुस्सा है।लोग आरोपियों को फाँसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या हुआ था उस रात..

पुलिस ने बताया कि चारों लड़के टोल प्लाजा पर खड़े थे।उसी दौरान दरिंदों ने डॉक्टर को पार्किंग के पास देखा था और फिर शराब पीते हुए गैंगरेप का प्लान बनाया।नवीन नाम के लड़के ने महिला डॉक्टर की स्कूटी को पंक्चर कर दिया था।रात 9.18 बजे के करीब महिला डॉक्टर अपनी स्कूटी लेने पहुंचीं। लेकिन गाड़ी पंक्चर थी तो आरिफ ने मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया।शिवा नाम का लड़का स्कूटी लेकर गया और बताया कि दुकान बंद हो चुकी है।

ये भी पढ़े-अपराध:अस्पताल से लौट रही महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत..दरिंदों ने रेप के बाद जिंदा जला दिया..!

इसके बाद इन दरिंदों ने महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप किया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए लड़की के मुंह और नाक को कसकर दबा रखा ताकि बाहर आवाज न जा सके और इसकी वजह से दम घूटने से लड़की की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि गैंगरेप और लड़की की हत्या के बाद आरोपियों ने पेट्रोल खरीदा और घटना स्थल से क़रीब 25 से 30 किलोमीटर दूर ले जाकर फिर जला दिया।

गौरतलब है कि हैदराबाद बेंगलुरु हाइवे पर बीते गुरुवार को एक सरकारी महिला डॉक्‍टर की अधजली लाश मिली थी।लाश मिलने के बाद माना जा रहा था कि 26 साल की महिला डॉक्‍टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई थी।पुलिस ने इस घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us