Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

HBTU Kanpur Girl Video:एचबीटीयू के प्रोफेसर का घिनौना काम.!पीड़ित छात्रा ने वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती

HBTU Kanpur Girl Video:एचबीटीयू के प्रोफेसर का घिनौना काम.!पीड़ित छात्रा ने वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती
पीड़ित छात्राएं

कानपुर के एचबीटीयू (HBTU Kanpur) की छात्रा ने यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर संगीन आरोप लगाए हैं.छात्रा (HBTU Girl Viral Video) का आरोप है कि प्रोफेसर उसे टॉर्चर करते हैं, फिर केबिन में बुला ग़लत तरीक़े से छूते हैं. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर (HBTU Kanpur Professor Arrests) को गिरफ्तार कर लिया है.

HBTU Kanpur MBA Girl News: स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटियों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ संस्थान में ही संस्थान के लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न (Sexual Aherresmet) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है.ज्यादातर मामलों में पीड़ित डर औऱ बदनामी के चलते इसकी शिकायत अपने घर वालों तक से नहीं कर पाती हैं. कुछ करती भी हैं तो परिजन समाज की तथाकथित बदनामी के चलते मामले को दबा जाते हैं.कुछ एक मामले ही पुलिस तक पहुँच पाते हैं. ऐसा ही एक मामला प्रदेश की प्रतिष्ठित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कानपुर (HBTU Kanpur) से सामने आया है.यहाँ की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर टार्चर करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. छात्रा ने एक वीडियो जारी कर अपना मामला बताया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखीमपुर खीरी ज़िले की रहने वाली लड़की एचबीटीयू कानपुर (HBTU Kanpur)  से एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा है.छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार यादव लगातार उसे मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहे हैं.केबिन में बुलाये हैं, कई बार जबरन हाँथ पकड़ा.गलत तरीके से टच करने की कोशिश की.प्रोफेसर की प्रताड़ना से कॉलेज जाने का मन नहीं करता है.

यूनिवर्सिटी की तरफ़ से क्या बताया गया..

इस पूरे मामले में वीसी डॉ शमशेर ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% उपस्थित जरूरी है. लेकिन इन दोनों छात्राओं की उपस्थिति 50% से कम है. इसी वजह से दोनों को परीक्षा में बैठने से मना किया गया होगा. उन्होंने बताया कि बुधवार को दोनों मेरे पास मिलने भी आई थी. लेकिन उसके पहले ही उन्होंने वीडियो (HBTU Girl Viral Video) जारी कर दिया था. उन्होंने प्रोफेसर पर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद औऱ गलत बताया है. केस विद्यालय की इंटर्नल कमेटी को दिया गया है. जो भी दोषी होगा कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

आरोपी गिरफ्तार..

आरोपी प्रोफेसर विनोद कुमार यादव एमबीए के यूनिवर्सिटी में हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट (HOD) हैं. छात्रा की तहरीर पर नवाबगंज थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us