Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hapur News: शादी से पहले युवती हुई गर्भवती ! गुस्साए परिजनों ने किया कुछ ऐसा कि जानकर आपकी कांप जाएगी रूह

Hapur News: शादी से पहले युवती हुई गर्भवती ! गुस्साए परिजनों ने किया कुछ ऐसा कि जानकर आपकी कांप जाएगी रूह
हापुड़ में युवती को जलाने का प्रयास , फोटो साभार सोशल मीडिया

Hapur Crime News: हापुड़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक युवती को अपने गांव में ही रहने वाले युवक से प्यार हो गया और वह प्रेग्नेंट हो गयी वहीं जब इस बात की सूचना लड़की के परिजनो को लगी तो उन्होंने उसे जिंदा ही जला दिया, जिसमें युवती की हालत गम्भीर बनी हुई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • हापुड़ में सनसनीखेज वारदात, शादी से पहले युवती हुई गर्भवती
  • परिजनों को लगी सूचना तो युवती के साथ कर डाली ऐसी वारदात
  • युवती को लगा दी आग,

Sensational incident in Hapur : हापुड़ में जिस तरह से गर्भवती युवती के परिजनों ने उसका हाल किया वह दास्तां सुनकर किसी की भी रूह कांप सकती है, माना उसने गलत किया क्योंकि शादी से पहले ये सब वर्जित और पाप भी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी की जान से खेला जाए,फिर तो इस अपराध के भागीदार वह भी हुए जिन्होंने यह घटना कारित की. क्या था मामला आपको बताते हैं.

क्या है ये पूरा मामला                                  

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती को गांव में ही रहने वाले एक युवक पर दिल आ गया, देखते ही देखते दोनो का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनो एक दूसरे से छुप छुप कर मिलने जुलने लगे. इस बीच दोनो में प्रेम संबंध इतना बढ़ गया कि, 23 वर्षीय युवती गर्भवती हो गयी.

वहीं जब इस बात की सूचना युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने पहले तो उसे बुरी तरह से पीटा और फिर उसे जंगल मे ले जाकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे युवती 70 फीसदी झुलस गई ,इन सबमे सबसे चौका देने वाली बात ये है कि, युवती को जलाकर मारने के प्रयास में उसके भाई के साथ साथ उसकी माँ भी शामिल थी.

युवती की मां और बेटे पर कार्रवाई

वहीं युवती की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुँची पुलिस ने 70 फीसदी तक जल चुकी युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया. जहाँ पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल बर्न हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है. जहां पर वह जिंदगी मौत के बीच जूझ रही है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी माँ और बेटे को हिरासत में ले लिया है.

परिजनों को कोई पछतावा नहीं

पुलिस ने उन पर धारा 307 (जान से मारने का प्रयास) दर्ज कर मामले की जांच कर रही है, वहीं पुलिसिया पूछताछ में आरोपित ने बताया कि, शादी से पहले युवती के गर्भवती हो जाने से गांव भर में हमारे परिवार का अपमान हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है,फिलहाल उन्होंने इसका किसी भी तरह का पछतावा नही है.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us