
Gujrat Bus Car Accident : चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक कार से हुई टक्कर 9 की मौत 30 घायल
On
Gujrat Bus Car Accident Latest News गुजरात के नवसारी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.लग्जरी बस औऱ फार्च्यूनर कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं बस सवार 30 लोग घायल हो गए हैं.
Gujrat Bus Car Accident : गुजरात के नवसारी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बस औऱ कार की टक्कर में 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि क़रीब 30 लोग घायल हैं.घायलों में 17 की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को चलती बस में अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही फार्च्यूनर कार से जा टकराई.हालांकि बस ड्राइवर की जान बच गई है, उसका इलाज़ अस्पताल में जारी है.

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. वाहन में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया.सभी आठ मृतक फॉर्च्यूनर में सवार थे.
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
