Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Exclusive:फ़तेहपुर:भाजपा को गाली देने वाला पंचायत सचिव निलंबित.!

Exclusive:फ़तेहपुर:भाजपा को गाली देने वाला पंचायत सचिव निलंबित.!
फतेहपुर:आरोपी पंचायत सचिव लवलेश मिश्रा।

ज़िले के अशोथर विकास खण्ड अंर्तगत तैनात एक पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फतेहपुर:सरकारी कार्यालय में बैठकर सत्ताधारी दल को एक सरकारी कर्मचारी द्वारा खुले आम गाली गलौच करना बताता है कि सरकारी मुलाजिमों के मंसूबे कितने बढ़े हुए हैं।मामला ज़िले के अशोथर विकास खण्ड का है।यहाँ तैनात एक पंचायत सचिव का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह खुलेआम भाजपा के लिए गंदी गालियों का प्रयोग कर रहा था।भाजपा के एक नेता की शिकायत पर पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:दर्दनाक हादसा-हाईटेंशन लाइट का जर्जर तार टूटकर गिरा..जिंदा जले पति पत्नी..!

जानकारी के अनुसार अशोथर विकास खण्ड में लवलेश मिश्रा नाम का एक पंचायत सचिव नियुक्त है।बताया जा रहा है कि बीते दिनों यह अपने कार्यालय में बैठकर सत्ताधारी दल को खुलेआम गंदी गालियां दे रहा था।इस कृत्य का वीडियो किसी ने बना लिया था।मामला भाजपा के नेताओं तक पहुँचा।भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पूरे प्रकरण की शिकायत ज़िले के उच्चाधिकारियों से की।जिसके बाद मंगलवार देर शाम आरोपी पंचायत सचिव को निलंबित करने के बाद जाँच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-गोरखपुर से बुरी खबर..!

डीपीआरओ अजय आंनद सरोज ने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत एक भाजपा नेता द्वारा डीएम महोदय, सीडीओ महोदय एवं मुझे भी की गई थी।लवलेश मिश्रा द्वारा सरकारी कार्यालय में बैठकर रूलिंग पार्टी को गाली दी जा रही थी।डीपीआरओ ने बताया कि कार्यालय में बैठकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन है।आरोपी सचिव को निलंबित कर दिया गया है।देवमई विकास खण्ड के सहायक पंचायत अधिकारी को पूरे प्रकरण की जाँच दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us