Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fake Educational Certificates: घर बैठे 10 से 20 हज़ार में डिग्री बेचने वाली लड़कियों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fake Educational Certificates: घर बैठे 10 से 20 हज़ार में डिग्री बेचने वाली लड़कियों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा
जमीन पर सिर झुकाए बैठे आरोपी

आज के दौर में सब कुछ सम्भव है, घर बैठे शिक्षा की डिग्री दिए जाने का खेल नया नहीं है. यूपी बिहार में ऐसे कई रैकेट लम्बे समय से सक्रिय रहें हैं. ऐसे ही जाली डिग्री देने वाले एक फ़र्जी शिक्षण संस्थान का दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए कई लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया है.(Fake Educational Certificates Fake Education Degree)

Delhi Police News:उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्य हमेशा से भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के लिए बदनाम रहे हैं लेकिन अब दिल्ली में भी एक ऐसे गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है जो 10 से 20 हजार तक में फ़र्जी डिग्री बेच रहा था.

इस गैंग को चार लड़कियां औऱ कुछ लड़के चला रहे थे. पुलिस (Delhi Police) ने फिलहाल चारों लड़कियों औऱ दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. फ़र्जी इंस्टीट्यूट (Fake Educational Certificate ) से पुलिस ने बड़ी संख्या में विभिन्न शैक्षणिक कोर्सो की फ़र्जी डिग्रियां, प्रमाणपत्र औऱ उससे जुड़े बनाने वाले दस्तावेज, कई कम्प्यूटर सेट बरामद किए हैं.

 

MBA MCA BBA जैसी डिग्रियां बेची जा रही थीं...

पुलिस को सूचना मिली थी कि साउथ दिल्ली इलाक़े में एक फर्जी इंस्टीट्यूट चल रहा है.साइबर थाना पुलिस ने इंस्टीट्यूट में छापेमारी की.

मौक़े से ही इंस्टीट्यूट चलाने वाली दीपिका, पूनम, रेखा, अमिता, रेहान औऱ कैफ़ को गिरफ्तार किया है.पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये कम्प्यूटर से अपने ही संस्थान से विभिन्न विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री तैयार करते थे.फिर उन्हें बेचते थे.

पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को फर्जी डिग्री बेची है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us