Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Road Accident News: यूपी के गाजीपुर में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत

UP Road Accident News: यूपी के गाजीपुर में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत
यूपी के गाजीपुर में सड़क हादसा तीन की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident in UP) हो गया. हादसे के दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग बाल बाल बचे.एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है (Road Accident in Ghazipur district UP)

Uttar Pradesh Ghazipur Road Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident in UP) हो गया. हादसे के दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग बाल बाल बचे.एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जनपद गाजीपुर में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.इसके साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है. (Up Road Accident in Ghazipur District)

कैसे हुआ ये हादसा? (Road Accident in Ghazipur)

गाजीपुर (Ghazipur News) में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग हादसे के दौरान बच गए. मामला गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना (Jangeerpur Thana) क्षेत्र के मिठ्ठापारा (Miththapara) गांव के पास बने फोरलेन का है जहां सुबह टहलने गए तीन लोग हादसे का शिकार हो गए. जानकारी के मुताबिक़ मिठ्ठापारा गांव के निवासी अच्छेलाल यादव, विनोद यादव और दिवाकर गुरुवार सुबह गांव के पास में बने फ्लाईओवर पर टहल रहे थे तभी एक अनियंत्रित कार ने इनको टक्कर मार दी जिससे इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग मामूली चोट से बाल बाल बचे. (Up Road Accident)

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समुचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं. (Road Accident in Ghazipur)

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us