Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda Zila Panchayat Member:भाजपा नेत्री श्वेता सिंह की मौत पर बेटियों का रो रोकर बुरा हाल पिता औऱ बाबा पर लगाए गम्भीर आरोप

Banda Zila Panchayat Member:भाजपा नेत्री श्वेता सिंह की मौत पर बेटियों का रो रोकर बुरा हाल पिता औऱ बाबा पर लगाए गम्भीर आरोप
श्वेता सिंह गौर (फाइल फोटो)

बाँदा में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में पुलिस ने पति भाजपा नेता दीपक सिंह, ससुर रिटायर्ड डीआईजी, सास औऱ जेठ-जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या औऱ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है.फ़िलहाल आरोपी पति दीपक सिंह फ़रार है. Shweta singh Gaur Banda Zila Panchayat Member Suicide Case Latest News

Banda News:बाँदा की भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की आत्महत्या मामले में पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के विरुद्ध पुलिस ने दहेज हत्या औऱ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि अब तक पुलिस ने किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. बताया जा रहा है कि पति  भाजपा नेता व शराब कारोबारी दीपक सिंह घटना के बाद से फरार है. जबकि अन्य आरोपी घर में मौजूद हैं लेकिन पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है.

अपनी दोनों बेटियों, पति के साथ श्वेता

बेटियों ने पापा औऱ बाबा पर लगाए गम्भीर आरोप..

घटना के बाद मृतका श्वेता सिंह की दोनों नाबालिग बेटियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है.जिसमें वह अपने पापा औऱ बाबा को माँ की मौत का जिम्मेदार बता रहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पापा औऱ बाबा मां को टार्चर करते थे इन्होंने ही उनकी हत्या की है. रोते बिलखते हुए इन बच्चियों ने सीएम योगी औऱ पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को सख़्त से सख़्त सजा दिए जाने की मांग की है.

हाँथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती बेटियां

क्या है मामला..

नगर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री व जसपुरा से जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव बुधवार को घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था.घटना के बाद से पति दीपक सिंह गौर फरार है.दीपक शराब कारोबारी व भाजपा नेता है.

बाँदा एसपी अभिनंदन ने बताया था कि वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.उन्होंने बताया था कि शुरुआती जांच में पता चला है कि काफ़ी दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद की वजह से श्वेता ने कमरे के भीतर खुद को बन्द करके साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है.

Tags:

Related Posts

Latest News

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर...
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Follow Us