Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aligarh Gas Hadasa: मीट फैक्ट्री में अचानक बेहोश होने लगे लोग एक ने दम तोड़ा आधा सैकड़ा से अधिक गम्भीर

Aligarh Gas Hadasa: मीट फैक्ट्री में अचानक बेहोश होने लगे लोग एक ने दम तोड़ा आधा सैकड़ा से अधिक गम्भीर
Aligarh Gas Hadasa

यूपी के अलीगढ़ में एक मीट फैक्ट्री ( aligarh meat factory ) में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब फैक्ट्री के भीतर गैस रिसाव होने से वहां काम करने वाले लोगो की हालत बिगड़ने लगी. देखते ही देखते आधा सैकड़ा स्व अधिक कामगार बेहोश हो गए, एक महिला की मौत हो गई है, कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. Aligarh gas kand

Aligarh News : अलीगढ़ की एक मीट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह हड़कम्प मच गया, एक के बाद एक फैक्ट्री में काम करने वाले कामगार बेहोश होने लगे. बताया जा रहा है कि फ़ैक्ट्री में अमोनिया  गैस का रिसाव होने के चलते हादसा हुआ है. Aligarh Meat Factory Hadasa

मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है, फैक्ट्री में काम करने वाले 50 से ज्यादा लोग बेहोश हो गए हैं. जिनमें की कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. एक महिला की मौत हो गई है.

हादसे की सूचना पर पुलिस, पीएसी की टीम मौके पर पहुँच राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है. घटनास्थल पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है.डीएम ने बताया कि एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिली है.जिसके चलते कुछ लोगों को सांस लेने में समस्या के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.सभी की हालत स्थिर है.लगभग 50 लोगों को यहां लाया गया है. Aligarh Meat Factory Gas News

मीट फैक्ट्री संचालक पर इस मामले में गंभीर आरोप लग रहें हैं. बताया जा रहा है कि संचालक ने जहरीली गैस रिसाव मामले को पहले दबाने की कोशिश की. कर्मचारियों से इस मामले में चुप रहने को कहा.लेकिन, जैसे ही इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर चलने शुरू हुए तो घटना की जानकारी प्रशासन को मिली.आनन-फानन में प्रशासन की टीम मीट फैक्ट्री तक पहुंची. पूरी घटना का जायजा लिया गया. पुलिस की टीम ने मीट फैक्ट्री से बीमार कर्मचारियों को अस्पताल भेजना शुरू किया.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us