Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra Urinal Case : एमपी के सीधीकांड के बाद अब यूपी की ताज नगरी आगरा में पेशाबकांड, दो गिरफ्तार

Agra Urinal Case : एमपी के सीधीकांड के बाद अब यूपी की ताज नगरी आगरा में पेशाबकांड, दो गिरफ्तार
अब यूपी के आगरा में पेशाब कांड, दो गिरफ्तार

यूपी के आगरा से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है. सिकंदरा क्षेत्र में कुछ दबंगों ने एक युवक को पहले लहूलुहान कर दिया फिर युवक के ऊपर पेशाब किया गया. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


हाईलाइट्स

  • एमपी के बाद यूपी के आगरा में पेशाब कांड का वीडियो वायरल, पुलिस का एक्शन
  • वायरल वीडियो 3 से 4 माह है पुराना, दो गिरफ्तार
  • रंजिश को लेकर हुआ था विवाद,पहले की थी मारपीट किया घायल और फिर करी शर्मनाक हरकत

Urination case in UP's Agra : मध्यप्रदेश के सीधी पेशाबकांड की तरह यूपी की ताज नगरी कही जाने वाली आगरा से भी कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है.यहां पहले युवक के साथ मारपीट कर उसे अधमरा किया गया.जब मन नहीं भरा तो उसके ऊपर शर्मनाक हरकत कर दी गई.जिसका वीडियो सोसल में वायरल है.ऐसे में पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

एमपी की तरह यूपी में भी शर्मनाक हरकत

मध्यप्रदेश में जिस तरह बीते दिनों सीधी जिले में पेशाबकांड हुआ. उस घटना का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब उत्तर प्रदेश की मोहब्बत नगरी आगरा के सिकन्दरा में ठीक वैसा ही वीडियो वायरल हुआ है.हालांकि यह वायरल वीडियो करीब 4 महीने पुराना बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में दबंग युवक ने की मारपीट,फिर की युवक पर पेशाब

वीडियो में दो से तीन दबंग एक युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उसे लहूलुहान कर देते हैं.उनमें से एक दबंग उसके ऊपर पेशाब कर देता है.इस घटना का वीडियो इन्हीं लोगों ने बनाया था जो कि अब सोसल मीडिया में वायरल है. फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद आगरा पुलिस तत्काल हरकत में आई और घटना के आरोपी आदित्य और साथी भोला को गिरफ्तार कर लिया है.

आपराधिक प्रवृत्ति का है आदित्य पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक पीड़ित और आदित्य के बीच किसी बात को लेकर रंजिश थी.आदित्य आपराधिक किस्म का है.इसका आपराधिक इतिहास भी है.पहले भी इसकी गिरफ्तारी हुई थी.क्षेत्र में दबंग और रसूख दबदबा कायम करने के लिए लोगों से रंगदारी व धमकाना इसका काम था. फिलहाल पुलिस आयुक्त डाक्टर प्रतिन्दर सिंह के आदेश पर आदित्य और भोला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ करते हुए अग्रिम कर्रवाई की जा रही है.

एमपी के सीधी में हुआ था पेशाबकांड,की गई थी कड़ी कर्रवाई 

कुछ ऐसा ही मामला एमपी के सीधी जिले में भी हुआ था, अभी उस मामले को एक माह भी नहीं हुआ है. सीधी के बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला ने नशे में एक आदिवासी युवक पर पेशाब किया था.जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला सीएम तक पहुंचा.विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू किया और तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की गई.उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया.फिर सीएम शिवराज चौहान ने पीड़ित को अपने आवास बुलाकर उसके पैर धोए और उसको गले लगाकर उसका सम्मान किया था, साथ ही कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था.अब देखना यह होगा कि यूपी के आगरा में हुए इस मामले में इन आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us