Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बड़ी ख़बर:UIDAI ने दी आम लोगों को बड़ी राहत..अब यहां से मिलेंगी आधार कार्ड सम्बन्धी सभी सेवाएं!

बड़ी ख़बर:UIDAI ने दी आम लोगों को बड़ी राहत..अब यहां से मिलेंगी आधार कार्ड सम्बन्धी सभी सेवाएं!
फाइल फोटो

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आम जनता को बड़ी राहत देने का फ़ैसला लिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

नई दिल्ली: आधार कार्ड भारत में एक ऐसा पहचान पत्र हो गया है जिसके बगैर आप का अब काम नही चल सकता है।भले ही औपचारिक रूप से आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को मना किया हो पर अनौपचारिक रूप से अब कोई भी कार्य बिना आधार कार्ड के नहीं होता है।

यह भी पढ़े:पैन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए हुई समय सीमा में बढोत्तरी.!

मोबाइल के सिम से लेकर आपके बैंक एकॉउंट तक आधार की अनिवार्यता है।कहने का मतलब हर छोटी बड़ी चीजों के लिए आधार कार्ड अब एक जरुरी हिस्सा बन चुका है।

कॉमन सर्विस सेंटर में फ़िर से मिलेगी सुविधा...

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

पूरे भारत में क़रीब 3.9 लाख विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (VLE) कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं। यहां से लोगों को ट्रेन टिकट बुक करने, पासपोर्ट के लिए आवेदन देने, जन्म प्रमाणपत्र बनाने, आयुष्मान भारत स्कीम में रजिस्टर करने,आय,जाति निवास प्रमाण पत्रों जैसी सरकारी सेवाएं मिलती हैं। लेकिन अब से इन सेंटर पर लोगों को आधार से संबंधित सेवाएं भी मिलेंगी। आपको बता दे कि कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) में पहले आधार कार्ड से सम्बंधित सेवाएं लोगों को मिलती थीं लेक़िन क़रीब साल भर पहले यूआईडीएआई(UDIDAI)ने 12 अंकों के आधार नंबर की डाटा सिक्योरिटी पर सवाल उठने के बाद इन सेंटरों को आधार से जुड़े काम करने से रोक दिया था।
जिसके बाद आधार के काम को सरकारी बैंकों व पोस्टआफिसो के हवाले कर दिया गया था।लेक़िन यहाँ लोगों को भारी भीड़ लगने की वजह से आधार कार्ड सम्बन्धी काम कराने के लिए कई कई घण्टे लाइन में लगना पड़ता था।

ग्रामीण इलाकों में UIDAI के इस फ़ैसले का सबसे ज्यादा फायदा लोगों को मिलेगा।क्योंकि अब उन्हें आधार कार्ड बनवाने या उससे जुड़े किसी अन्य काम के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा। आधार प्रिंट कराने के लिए ग्राहकों से यूआईडीएआई द्वारा तय किया गया शुल्क ही वसूला जाएगा। एक हफ्ते के अंदर ग्राहकों को यह सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। 

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us